पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अशोका में फलाहारी फूड फेस्टिवल २ अक्टूबर तक

अशोका में फलाहारी फूड फेस्टिवल २ अक्टूबर तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले लोगों के लिए इस बार होटल लेक व्यू अशोका नवरात्रि फूड फेस्टिवल आर्गेनाइज किया है। 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल में लोगों को बुफे में नई रेसिपी का स्वाद मिलेगा। सीताफल का शेक या आइसक्रीम तो मिल जाती हैं, लेकिन बुफे में सीताफल की सब्जी का जायका मिल सकेगा।
पनीर डिश में सात्विक पनीर-मखाने की फास्ट के खाई जा सकने वाले ग्रेवी में तैयार किया गया है। इसके अलावा कच्चे केले की सब्जी, सिंघाड़े और कूट्टू की पूड़ी, दही वाली अरबी, मलाई कोफ्ता, फलाहारी सलाद, साबूदाना पापड़ के अलावा मीठे में फ्रूट खीर और कलाकंद सर्व किए जाएगा। लंच और डिनर दोनों समय पर यह डिश उपलब्ध रहेगी। बुफे 350 रुपए पर पर्सन की रेट पर है।

अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।