भोपाल। 1 अक्टूबर से वन विहार नेशनल पार्क आधे घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा। पार्क सुबह 7 बजे से खुलेगा और शाम को 5.30 बजे तक बंद होगा। जबकि अब तक शाम 6 बजे तक बंद किया जाता था। 1 अक्टूबर से सर्दियों का मौसम शुरू होने के कारण समय में बदलाव किया जा रहा है। इसी दिन से वन्यप्राणी सप्ताह भी शुरू हो रहा है, जो 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान पार्क में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें स्कूली बच्चे शामिल होंगे।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।