भोपाल। देवी भक्तों ने छोला गणेश मंदिर से 1100 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली। इस चुनरी यात्रा में ढाई हजार महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। सभी भक्त अपने सीर पर चुनरी ओढ़े और देवी मां के जयकारे लगाते हुए लीली टॉकीज स्थित काली माता के मंदिर पहुंचे। यहां भक्तों ने पूरी श्रद्धा-भक्ति से माता को चुनरी चढ़ाई।
आयोजक इंदर सिंह ने बताया कि माता को 1100 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई के लिए भक्तों ने मन्नत मांगी थी, उसी के तहत आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। चुनरी यात्रा के दौरान शहर के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक जाम की भी स्थिति बनी। इसके मद्देनजर कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम रहा तो कहीं-कहीं पर ट्रैफिक डायवर्ड भी किया गया।
आगे देखें तस्वीरें...
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।