भोपाल। द संस्कार वैली स्कूल में शुरू हुए ‘द राउंड स्क्वॉयर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस’ में हिस्सा लेने के लिए
आमिर खान भोपाल पहुंचे। सोमवार सुबह 11 बजे
आमिर खान ने कॉन्फ्रेंस का इनॉग्रेशन किया। आमिर को देखते ही मौजूद स्टूडेंट्स का उत्साह बढ़ गया। सभी ने हाथ उठाकर उनका अभिवादन किया, वहीं आमिर ने भी खुश हो कर हवा में हाथ लहराते हुए डेलिगेट्स का अभिवादन स्वीकार किया।
स्कूल फैकल्टी और बाहर से आए डेलिगेट्स के साथ ग्रुप फोटो के बाद सभी स्कूलों के डेलिगेट्स ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाली। इसके बाद सभी स्कूलों के डेलिगेट्स ने स्लाइड शो प्रजेंटेशन के जरिए बारी-बारी से अपने स्कूल के बारे में बताया। गौरतलब है कि इस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए 5 कॉन्टिनेंट्स के 22 देशों से 51 स्कूलों के 375 डेलिगेट्स भोपाल पहुंचे हैं।
दीप जलाकर आमिर ने की कार्यक्रम की शुरुआत
जय हो.. और वंदेमातरम्.. गाने के साथ स्टूडेंट्स ने आमिर खान का कॉन्फ्रेंस हॉल में स्वागत किया। वहीं, आमिर ने भी दीप जलाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इसके बाद स्टूडेंट्स ने गणेश वंदना पर आकर्षक प्रस्तुति दी। इनॉग्रेशन के बाद अन्य देशों से आए बच्चों ने अपने-अपने स्कूल की प्रजेंटेशन दी।
आमिर पर बनाई डाक्युमेंट्री दिखाई गई
गणेश वंदना के बाद आमिर खान के व्यक्तित्व और कर्तव्य पर स्कूल द्वारा बनाई गई डाक्युमेंट्री दिखाई गई। इस दौरान बैकग्राउंड में सत्यमेव जयते का टायटल ट्रैक प्ले किया गया। इस बाद स्टेज पर आए आमिर खान ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अपने बचपन और करियर के बारे में बताया।
अगले दिन के शेड्यूल पर एक नजर
कॉन्फ्रेंस साउथ ईस्ट एशिया और गल्फ रीजन की ओर से होस्ट की जा रही है। इसका शेड्यूल इस प्रकार रहेगा-
30सितंबर: कॉन्फ्रेंस का तीसरा दिन एडवेंचर डे रहेगा। रायसेन का किला, भोजपुर, भीम बैठका, केरवा डेम, इस्लाम नगर, मानव संग्रहालय, जनजातीय संग्रहालय स्टूडेंट्स विजिट करेंगे। वहीं, शाम को स्टूडेंट्स अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में हिस्सा लेंगे।
1 अक्टूबर: सुबह 9.30 बजे ऑथर सागरिका घोष की-स्पीकर होंगी।
2 अक्टूबर: गांधी जयंती के मौके पर स्टूडेंट्स सोशल सर्विस करेंगे। इस दौरान वे आस्था वृद्धाश्रम, आरुषि संस्था, बाल निकेतन आदि जगहों पर जाएंगे। शाम 5 बजे से महात्रया रा स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे।
3 अक्टूबर: क्लोजिंग सेरेमनी होगी। इसमें स्टूडेंट्स प्लांटेशन के साथ कई एक्टिविटीज में भाग लेंगे। कॉन्फ्रेंस का लास्ट डे यानी 4 अक्टूबर को डिपार्चर डे रहेगा।
क्या है राउंड स्क्वॉयर
राउंड स्क्वॉयर दुनिया के 5 महाद्वीपों के स्कूलों का ग्रुप है। राउंड स्क्वॉयर पर्सनालिटी डेवलपमेंट और स्किल डेवलपमेंट के साथ एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए भी काम करता है। यह यूके की रजिस्टर्ड चैरिटी है। दुनियाभर में 100 से ज्यादा स्कूल इसके मेंबर हैं।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें..
फोटो- शान बहादुर और तन्मय जैन।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वॉट्सऐप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।