पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमिर को देखने के लिए डेलिकेट्स में दिखा उत्साह

आमिर को देखने के लिए डेलिकेट्स में दिखा उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। सुबह से ही द संस्कार वैली स्कूल का माहौल कुछ बदला-बदला सा नजर आया। विभिन्न देशों से आए डेलिगेट्स आपस में कॉन्फ्रेंस के शुरू होने और अभिनेता आमिर खान के आने के बारे में चर्चा करते नजर आए। अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग ग्रुप बनाकर खड़े स्टूडेंट्स ने इस दौरान अपनी प्रजेंटेशन की भी रिहर्सल की। डेलिगेट्स कभी बार-बार घड़ी में टाइम देखते, तो कभी दोस्तों से आमिर के आने के बारे में पूछते रहे।
बेटे के साथ पहुंचे आमिर
इसी बीच आमिर खान अपने बेटे आजाद के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। गौरतलब है कि आमिर खान द संस्कार वैली स्कूल में शुरू हुए 'द राउंड स्क्वॉयर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस' में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हैं। ग्रुप फोटो के बाद आमिर ने स्टूडेंट्स द्वारा बनाई गई उनके स्कूल की प्रजेंटेशन देखी।
4 अक्टूबर तक आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में दुनिया भर से स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। कॉन्फ्रेंस में 1 अक्टूबर को फेमस जर्नलिस्ट और ऑथर सागरिका घोष स्टूडेंट्स को एड्रेस करेंगी। वहीं 2 अक्टूबर को प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु' महात्रया रा' स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे।

आगे का शेड्यूल
कॉन्फ्रेंस साउथ ईस्ट एशिया और गल्फ रीजन की ओर से होस्ट की जा रही है। इसका शेड्यूल इस प्रकार रहेगा-

30सितंबर: कॉन्फ्रेंस का तीसरा दिन एडवेंचर डे रहेगा। रायसेन का किला, भोजपुर, भीम बैठका, केरवा डेम, इस्लाम नगर, मानव संग्रहालय, जनजातीय संग्रहालय स्टूडेंट्स विजिट करेंगे। वहीं, शाम को स्टूडेंट्स अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में हिस्सा लेंगे।

1 अक्टूबर: सुबह 9.30 बजे ऑथर सागरिका घोष की-स्पीकर होंगी।

2 अक्टूबर: गांधी जयंती के मौके पर स्टूडेंट्स सोशल सर्विस करेंगे। इस दौरान वे आस्था वृद्धाश्रम, अरुषि संस्था, बाल निकेतन आदि जगहों पर जाएंगे। शाम 5 बजे से महात्रया रा स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे।

3 अक्टूबर: क्लोजिंग सेरेमनी होगी। इसमें स्टूडेंट्स प्लांटेशन के साथ कई एक्टिविटीज में भाग लेंगे। कॉन्फ्रेंस का लास्ट डे यानी 4 अक्टूबर को डिपार्चर डे रहेगा।

क्या है राउंड स्क्वॉयर
राउंड स्क्वॉयर दुनिया के 5 महाद्वीपों के स्कूलों का ग्रुप है। राउंड स्क्वॉयर पर्सनालिटी डेवलपमेंट और स्किल डेवलपमेंट के साथ एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए भी काम करता है। यह यूके की रजिस्टर्ड चैरिटी है।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
फोटो- शान बहादुर और तन्मय जैन।

अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वॉट्सऐप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।