पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीएसई एसजीएआई के लिए ७ अक्टूबर तक आवेदन

सीबीएसई एसजीएआई के लिए ७ अक्टूबर तक आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन(सीबीएसई) ने स्टूडेंट्स ग्लोबल एप्टीट्यूड इंडेक्स(एसजीएआई) के पांचवे एडिशन की घोषणा कर दी है जो कि नवंबर में आयोजित होगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है। इस टेस्ट के लिए 100 रुपए फीस निर्धारित है।
यह टेस्ट इसलिए लिया जाता है ताकि दसवीं में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ग्यारहवीं में सब्जेक्ट सिलेक्शन के लिए परेशान न हो। इस टेस्ट के माध्यम से वे तय कर सकते हैं कि उनके लिए कौन सी स्ट्रीम बेहतर होगी और उन्हें कौन से विषय का चुनाव करना चाहिए। पेरेंट्स और पीयर प्रेशर के दबाव से मुक्त होकर वे अपने विषय के चुनाव का निर्णय इस टेस्ट के माध्यम से ले सकते हैं, हालांकि यह टेस्ट अनिवार्य नहीं है। यह टेस्ट पेपर-पेंसिल टेस्ट है जो कि अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वॉट्सऐप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।