पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात हजार मीटर लंबी चुनरी चढ़ाने उमड़ें देवी भक्त

सात हजार मीटर लंबी चुनरी चढ़ाने उमड़ें देवी भक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडेरा वाली मैय्या को चुनरी चढ़ाने देवी भक्तों ने की 18 किमी की पदयात्रा। अखाड़ों के कलाकारों ने दिखाएं करतब, डीजे और बैंड बाजों पर थिरकते रहे देवी भक्त।

भोपाल/ रायसेन। खंडेरा वाली मैय्या को 7 हजार मीटर लंबी चुनरी चढ़ाने के लिए सोमवार को भ्भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। इस चुनरी यात्रा में सैकड़ों की संख्या में देवी भक्त शामिल हुए। चुनरी यात्रा की भव्यता बढ़ाने के लिए उसमें हाथी, घोड़े, ऊंट, डीजे, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़े के अलावा अखाड़ों के कलाकारों को शामिल किया गया था। इस चुनरी यात्रा में शामिल हुए देवी भक्तों ने 18 किमी की पदयात्रा पूरी कर खंडेरा वाली मैय्या को चुनरी चढ़ाई।

चुनरी यात्रा सांची रोड स्थित दुर्गा मंदिर से शुरू हुई। सबसे पहले यहां पर चुनरी यात्रा के आयोजक जमना सेन सहित अन्य लोगों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद चुनरी यात्रा शुरू हुई। चुनरी यात्रा की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि उसका एक छोर सागर तिराहे पर था, तो दूसरा छोर सागर रोड स्थित टोल टैक्स नाके के पास था। यह दूरी करीब तीन किमी से अधिक है। चुनरी यात्रा में शामिल लोग मां भगवती के जयकारे करते हुए माता की चुनरी को अपने हाथों से उठाकर चल रहे थे। पदयात्रा में सहभागिता निभा रहे देवी भक्त चुनरी के चुनरी के नीचे रहकर माता का आशीर्वाद पाने की कोशिश करते नजर आए।

ग्रामीण अंचलों से आई भजन मंडलियों ने लहंंगी नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। सांची रोड पर दो घंटे और सागर रोड पर भी घंटों चुनरी यात्रा के कारण यातायात बाधित रहा।

दुनिया में सबसे लंबी चुनरी होने का दावा
चुनरी यात्रा के आयोजक जमना सेन ने बताया कि पिछले साल माता को पांच हजार मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई थी। पिछले साल के रिकार्ड को तोड़कर इस साल उसकी लंबाई सात हजार मीटर कर दी गई। उन्होंने दावा किया कि, यह दुनिया की सबसे लंबी चुनरी यात्रा है।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वॉट्सऐप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।