(PIC: सम्मान ग्रहण करते नरेंद्र हिरवानी।)
भोपाल। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सितारे नरेंद्र हिरवानी समेत प्रदेश के 25 प्रतिभावान खिलाड़ी व खेल हस्तियां सोमवार को भोपाल में सम्मानित हुए। इन सभी को एनएसटी अवार्ड से नवाजा गया। अवार्ड स्वरुप सभी को शाल-श्रीफल, मोमेंटो और ट्राफी प्रदान की गई।
नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स द्वारा रवींद्र भवन में आयोजित इस सालाना समारोह में प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी, सांसद आलोक संजर, पूर्व खेल संचालक डा. शैलेंद्र श्रीवास्तव, बीडीसीए के चेयरमैन अरुणेश्वर सिंहदेव, पूर्व हाकी ओलिंपियन सैयद जलालुद्दीन रिजवी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जेपी यादव, एशिया नंबर-2 स्नूकर खिलाड़ी कमला चावला और के के अर्गल ने खिलाडि़यों को सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में
खिलाड़ी/अवॉर्ड
अक्षत खम्परिया/शतरंज/ कटनी
राहुल पासी/बॉक्सिंग/ मप्र अकादमी
हिमालय विश्वकर्मा/ फेंसिंग/ मप्र अकादमी
सलमान बेग/ क्रिकेट/ भोपाल
हेता दवे/ तैराकी/ इंदौर
प्रतिभा अवॉर्ड
अंजलि ठाकुर/टेनिस/ मप्र अकादमी
एकता यादव/ सेलिंग/ मप्र अकादमी
अश्विन दास/ क्रिकेट, अरेरा अकादमी, भोपाल
अनम बासित/ शूटिंग (शॉटगन)/ मप्र अकादमी
लाइफटाइम
नरेन्द्र हिरवानी/क्रिकेट इंदौर
कोच अवॉर्ड
अतुल कुमार जोशी/बैडमिंटन/ साई, धार
कुलदीप बरार/ बास्केटबॉल/ जबलपुर
मालती प्रेम कुमार/ ताइक्वांडो/ मप्र अकादमी
ब्रजेश तोमर/ क्रिकेट/ भोपाल
अविनाश भटनागर हॉकी ग्वालियर
अमर भटकर/ स्केटिंग/ भोपाल
खेल प्रमोटर्सएस.एस. लक्कड़/
कबड्डी/ भेल,भोपाल
डॉ. सुशील सिंह ठाकुर/ क्रिकेट/ मयंक क्रिकेट अकादमी
तरनेश तपन चौहान/ बॉक्सिंग/ ग्वालियर
अनुराग ठाकुर/ टेनिस/ ग्वालियर
खेल पत्रकार
बीपी श्रीवास्तव/ राज एक्सप्रेस भोपाल
उमेश राजपूत/ नवभारत टाइम्स मुंबई
सत्येन्द्र प्रजापति/ हरिभूमि भोपाल
राजीव गुप्ता/ सांध्यप्रकाश (फोटो जर्नलिस्ट) भोपाल
खेल संस्थान अवॉर्ड
डीपीएस स्कूल, भोपाल
फोटो : गगन नायर
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वॉट्सऐप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।