पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डेलिगेट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- भोजपुर मंदिर के बाहर फोटो के लिए पोज करते डेलिगेट्स।)
भोपाल। द संस्कार वैली स्कूल में चल रही 'द राउंड स्क्वॉयर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस-2014' के तीसरे दिन सभी डेलिगेट्स अलग-अलग ग्रुप में एडवेंचर-डे मनाने के लिए निकले। सुबह 10 बजे शुरू हुई स्टूडेंट्स की इस यात्रा में उन्हें भोपाल समेत प्रदेश के अन्य एडवेंचर्स स्पॉट पर ले जाया गया।
इस सिलसिले में डेलिगेट्स का एक ग्रुप भीम बैठका पहुंचा। यहां पर सभी ने जमकर मस्ती की और खूब फोटोज क्लिक करवाई। भीम बैठका के बाद सभी डेलिगेट्स भोजपुर पहुंचे। यहां दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग देखकर डेलिगेट्स आश्चर्यचकित रह गए।

किसी ने बनाई पेंटिंग तो किसी ने क्लिक की तस्वीरें
रॉक शेल्टर्स देखकर डेलिगेट्स बेहद खुश हुए। कुछ डेलिगेट्स ने कलर पेंसिल और ब्रश से रॉक शेल्टर्स की पेंटिंग भी बनाई। डेलिगेट्स ने यहां लगभग 2 घंटे गुजारे और अपने कैमरे में भीम बैठका की सैकड़ों यादें समेट कर ले गए। भीम बैठका के बाद 78 डेलिगेट्स का यह ग्रुप भोजपुर मंदिर भी गया।
यहां मनाया एडवेंचर-डे
डेलिगेट्स ने अलग-अलग ग्रुप में रायसेन का किला, भोजपुर, भीम बैठका, केरवा डेम, इस्लाम नगर, मानव संग्रहालय, जनजातीय संग्रहालय का विजिट किया। शाम को स्टूडेंट्स अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे और वहां जमकर मस्ती की।

क्या है राउंड स्क्वॉयर
'द राउंड स्क्वॉयर कॉन्फ्रेंस-2014' में दुनिया के 5 महाद्वीपों के स्कूलों के डेलिगेट्स शामिल है। राउंड स्क्वॉयर पर्सनालिटी डेवलपमेंट और स्किल डेवलपमेंट के साथ एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए भी काम करता है। यह यूके की रजिस्टर्ड चैरिटी है। दुनियाभर में 100 से ज्यादा स्कूल इसके मेंबर हैं और देशभर के लगभग 51 स्कूल के 375 डेलिगेट्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे हैं। इस बार कांफ्रेंस की थीम 'शांति और सौहार्द्र से जिंदगी जीना सीखें' रखी गई है। इसकी थीम लाइन 'वी मे नॉट हैव इट ऑल टुगेदर... बट टुगेदर वी हैव इट ऑल' है।
अगले दिन के शेड्यूल पर एक नजर
1 अक्टूबर: सुबह 9.30 बजे से शुरू हुई कांफ्रेंस में ऑथर सागरिका घोष की-स्पीकर रहीं।
2 अक्टूबर: गांधी जयंती के मौके पर स्टूडेंट्स सोशल सर्विस करेंगे। इस दौरान वे आस्था वृद्धाश्रम, आरुषि संस्था, बाल निकेतन आदि जगहों पर जाएंगे। शाम 5 बजे से महात्रया रा स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे।
3 अक्टूबर: क्लोजिंग सेरेमनी होगी। इसमें स्टूडेंट्स प्लांटेशन के साथ कई एक्टिविटीज में भाग लेंगे। कॉन्फ्रेंस का लास्ट डे यानी 4 अक्टूबर को डिपार्चर डे रहेगा।
अगली स्लाइड्स पर देखें भीम बैठका और भोजपुर की तस्वीरें...
फोटो- शान बहादुर।

अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वॉट्सऐप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।