पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंदिर से दर्शन कर लौट रहे बुजुर्ग की क्रेन से टक्करा कर हुई मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। सोमवार सुबह अरेरा कालोनी में क्रेन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह 8 बजे के आस-पास हुआ, जब बुजुर्ग अरेरा कालोनी स्थित गणेश मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची हबीबगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम खलक सिंह (उम्र- 83 वर्ष) है। वे मूलत: ग्राम सिलोदा, तहसील खुराई जोल सागर के निवासी है। खलक सिंह भोपाल में अपने बेटे और बेटी से मिलने आए थे, जो कि विश्वकर्मा नगर में रहते हैं। हबीबगंज पुलिस के अनुसार हादसा सुबह 8 बजे हुआ था। हादसे के बाद क्रेन चालक मौके पर ही क्रेन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में लेते हुए जरूरी जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग के शव को पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वॉट्सऐप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com.