राजधानी के युवा सौरभ ने एक 'एग्जाम अलर्ट' नामक ऐसा एप बनाया है, जो मोबाइल पर ही आपको प्रतियोगी परीक्षा, प्रवेश परीक्षा और अन्य जॉब की जानकारी देगा। साधारण मोबाइल में यह सुविधा एसएमएस से मिलेगी।
भोपाल। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में युवा लगातार इनोवेशन कर रहे हैं, लेकिन जब उनका इनोवेशन किसी दूसरे के काम आए तो वह खास बन जाता है। ऐसा ही एक खास काम किया है गौतम नगर निवासी सौरभ उमालकर ने। उन्होंने 'एग्जाम अलर्ट' नाम का एक ऐसा एप बनाया है, जिसके जरिए आपको मोबाइल पर ही प्रतियोगी परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, न्यूज और जॉब की जानकारी मिलती रहेगी।
अन्य फायदे भी
इसकी मदद से स्टूडेंट को यह भी पता चलेगा कि किस कैटेगरी का पिछला एग्जाम कब हुआ था। रजिस्ट्रेशन के समय स्टूडेंट से पूछा जाएगा कि वह पीजी की जानकारी चाहता है या यूजी की। इससे अनावश्यक एसएमएस नहीं आएंगे। यह तमाम जानकारियां एंड्रायड और अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन पर अपडेट होती रहेंगी। बिना एंड्रायड फोन वाले स्टूडेंट को यह जानकारी एसएमएस के जरिए मिलेगी।
ऐसे आया आयडिया
सौरभ बताते हैं कि अक्सर उनके भाई-बहन पूछा करते थे कि फलां एग्जाम कब है और फॅार्म कब से कब तक भरे जाएंगे। इस समस्या से निजात पाने के लिए सौरभ ने एप ही बना दिया। उनका सपना है कि आगे इस एप को अलग-अलग भाषाओं में बनाया जाए, ताकि प्रत्येक राज्य का स्टूडेंट इसका लाभ ले सके।
अगली स्लाइड्स पर पढ़ें पूरी खबर...
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वॉट्सऐप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com.