पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकाय चुनाव के बाद अब महासदस्यता अभियान में जुटी भाजपा, सहस्त्रबुद्धे ने ली बैठक

निकाय चुनाव के बाद अब महासदस्यता अभियान में जुटी भाजपा, सहस्त्रबुद्धे ने ली बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। भाजपा के महासदस्यता अभियान के लिए संगठन में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इस सिलसिले में सोमवार को राजधानी के भाजपा कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। महासदस्यता अभियान की बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे शामिल हुए।
सहस्त्रबुद्धे के बैठक में पहुंचने पर सभी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया, तो उन्होंने हाथ जोड़ते हुए अभिवादन को स्वीकार किया। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार चौहान, महामंत्री अरविंद मेनन, विक्रम वर्मा, कैलाश सारंग और रघुनंदन शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

धीमी पड़ गई थी अभियान की गति
नगरीय निकाय चुनाव के कारण इस अभियान की गति कुछ धीमी हो गए थी लेकिन, सोमवार से प्रदेश भाजपा कार्यालय में इसको लेकर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान महासदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने कार्यकर्ताओं एवं मंत्रियों से कई मुद्दों पर चर्चा की।

शॉर्ट सर्किट के कारण मची थी अफरा-तफरी
भाजपा कार्यालय में चल रही बैठक के दौरान वहां अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण फायर अर्लाम बज उठा, जिससे घबराकर सारे विधायक एवं सदस्य अपने स्थानों से उठकर इधर-उधर हो गए। कुछ ही देर में शॉर्ट सर्किट को ठीक कर लिया गया, इसके बाद बैठक दोबारा शुरू हुई।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वॉट्सऐप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com.