पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रोफेशनल कोर्स के मुकाबले सीए की फीस सबसे कम

प्रोफेशनल कोर्स के मुकाबले सीए की फीस सबसे कम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से ही अपने स्टैंडर्ड्स तय करेंगी। इसके बाद कंपनियों को नए तरीके से बैलेंस शीट बनाने के साथ अकाउंट मेंटेन करना होगा। 2015-16 से ये व्यवस्था वैकल्पिक होगी। इसके बाद 2016-17 से ये बड़ी कंपनियों के लिए अनिवार्य हो जाएगा। आईसीएआई के वाइस प्रेसिडेंट सीए मनोज फडनिस ने ये जानकारी दी है।

आईसीएआई (बोर्ड ऑफ स्टडीज) की ओर से आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने आए सीए मनोज फडनिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के बजट में वित्त मंत्री जयंत मलैया ने भी ये बात कही थी। इस मौके पर सीए मनोज ने कहा कि देश के किसी भी प्रोफेशनल कोर्स के मुकाबले सीए की फीस सबसे कम है। देश में सीए की डिमांड बढ़ रही है। इसलिए हम ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स से सीए बनने के लिए कहते हैं।

उन्होंने कहा कि जनवरी से सीए भोपाल चैप्टर फॉरेंसिक अकाउंटिंग पर कोर्स शुरू कर रहा है। इससे पहले इंदौर चैप्टर ने ये कोर्स शुरू किया था। सीए मनोज ने सीए एक्जाम और कोर्स में बी 2016 में बदलाव की बात कही। समन्वय भवन में आयोजित दो दिन का कॉन्क्लेव में देशभर के 600 सीए स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें....
फोटो- शान बहादुर।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वॉट्सऐप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com.