पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले जज की कार पंचर की और फिर दी धमकी अभी मैं तेरे होश ठिकाने लगाता हूं

पहले जज की कार पंचर की और फिर दी धमकी- अभी मैं तेरे होश ठिकाने लगाता हूं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(PIC: जज को मिला धमकी भरा पर्चा और कारतूस)
भोपाल। बुंदेलखंड के जिले छतरपुर में न्यायाधीश प्रदीप दुबे को धमकी देने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने खाली कारतूस के अन्दर धमकी भरा पर्चा रखकर जज की गाड़ी के पहिये में फंसाया। बाद में गाड़ी भी पंक्चर कर दी। ऐसा माना जा रहा है कि, जज ने किसी बदमाश को सजा दी होगी, उसी ने यह धमकी भरा पर्चा छोड़ा होगा।

सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं..
घटना स्थल के आसपास जज के अलावा बड़े अधिकारियों के निवास हैं, बावजूद वहां सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं देखा गया। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लाल पल्सर पर आए थे बदमाश...
जज के यहां काम करने वाले कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात में लाल रंग की पल्सर बाइक से दो लोग आए थे। उनमें से एक को कार पंचर करते देखा गया, लेकिन आहट पाकर वे भाग गए। मंगलवार की सुबह कारतूस भी कार के पास पड़ा मिला।
देखें घटनास्थल की कुछ तस्वीरें...