पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इसके बेटे का पुलिस ने किया है एनकाउंटर, मामले में आया नया मोड़

इसके बेटे का पुलिस ने किया है एनकाउंटर, मामले में आया नया मोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(PIC: सोनू नट के पिता केशव नागर अपने बेटे के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हैं। साथ में सोनू का भाई सुनील)
भोपाल/ग्वालियर। रविवार आधी रात को सागरताल रोड पर हुई मुठभेड़ पर सवाल उठना शुरू हो गए। मुठभेड़ में मारे गए एक युवक के परिजनों ने सुबह अखबार में खबर पढ़ी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
पुलिस जिस सोनू नट को बदमाश बताकर मुठभेड़ में मारना बता रही है, उसके परिजनों के मुताबिक वह तो अपने भाई को साथ ऑटो चलाता था। रविवार शाम तक भी सोनू ने ऑटो चलाया है। जिस दिन शहर में एएसआई का मर्डर हुआ, उस दिन रात नौ बजे सोनू घर पर था। इन बदमाशों ने जिस व्यक्ति को गोली मारी दी, उसने भी इन्हें पहचानने से मना कर दिया है।
यह है मामला..
रविवार-सोमवार(7-8 दिसंबर) की दरमियानी रात सागरताल रोड पर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सोनू नट के परिजन अगले दिन सुबह पुलिस के एक फोन पर थाने पहुंच गए। इससे कुछ देर पहले ही इन्हें अखबार पढ़कर सोनू के इनकाउंटर की जानकारी मिली थी। यह लोग पुलिस के पास जाने का प्लान कर ही रहे थे, तभी टीआई का फोन सोनू के भाई सुनील के मोबाइल पर पहुंचा और उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए थाने पर बुलाया।
इसलिए हुआ था एनकांउटर...
पुलिस के मुताबिक, सोनू नट और उसके साथी बदमाश विक्की बाल्मीकि ने 2 दिसंबर की रात करीब 9 बजे हजीरा चौकी पर जाकर एएसआई आरके गौतम को गोली मारकर उसकी पिस्टल छीन ली थी। गौतम की हत्या करने के बाद दोनों बदमाश लूट की नीयत से किराना व्यापारी अनूप गोयल और उसके भाई रॉबिन गुप्ता को धमकाने जा पहुंचे थे। तभी गुप्ता के पड़ोसी एसएस चौहान उन्हें बचाने आए, तो बदमाशों ने तीनों को गोली मारकर घायल कर दिया था। लूटपाट में असफल होने के बाद बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। लेकिन पुलिस की लगातार घेराबंदी के चलते रविवार-सोमवार(7-8 दिसंबर) की दरमियानी रात सागरताल रोड पर पुलिस ने उन्हें मुठभेड़ में मार गिराया था।
अंदर पढ़ें बाकी की कहानी...