पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टार प्लस के नए सीरियल च्तू मेरा हीरोज् की स्टार कास्ट भोपाल पहुंची

स्टार प्लस के नए सीरियल च्तू मेरा हीरोज् की स्टार कास्ट भोपाल पहुंची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। मैं रियल जिंदगी में बिल्कुल रोमांटिक नहीं हूं। यह कहना है स्टार प्लस पर 22 दिसंबर से रात 8:00 बजे शुरू होने वाले नए शो तू मेरा हीरो में पंछी का किरदार निभा रही एक्ट्रेस सोनिया बालानी का। वहीं शो में टीटू का किरदार निभा रहे एक्टर प्रियांशु जोरा ने कहा कि मैं टीटू की तरह रियल लाइफ में आलसी नहीं हूं। यह दोनों कलाकार मंगलवार को शो के प्रमोशन के लिए शहर में थे। इस मौके पर ये दैनिक भास्कर आफिस पहुंचे। जहां इन्होंने अपने शो और करियर को लेकर दैनिक भास्कर से खास बातचीत की।


मैं बिल्कुल आलसी नहीं हूं: प्रियांशु जोरा
तू मेरा हीरो सीरियल में मुख्य किरदार टीटू का निभा रहे प्रियांशु जोरा ने बताया कि इस सीरियल में दिखाया जाएगा कि टीटू आलसी है निखटटू हैं जिंदगी को फुल ऑन एंजॉय करना चाहता है लेकिन काम कुछ नहीं करना चाहता। टीटू का किरदार मेरी रियल लाइफ से बिल्कुल अलग हूं। मैं रियल लाइफ में बहुत हार्ड वर्किंग हूं। मैंने थियेटर 11वीं क्लास से शुरू कर दिया था। तभी सोच लिया था कि एक्टिंग में ही करियर बनाऊंगा। इसके बाद मैंने मॉस कम्युनिकेशन और फिल्म मेकिंग में स्पेशलाइजेशन किया। इसके बाद मुंबई का रूख किया। एड फिल्म और ऑडियंस के बाद मुझे अनिल कपूर के टीवी सीरीज 24 में काम करने का मौका मिला। उसके बाद मैं तेरा हीरो में काम कर रहा हूं। मुझे मूवी देखने का बेहद शौक है साथ ही मैं स्वीमिंग भी करता हूं। अंदाज अपना-अपना फिल्म मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। इसके साथ ही मैं कभी फिर हेराफेरी देखने के लिए तैयार रहता हूं।


असल जिंदगी में मैं रोमांटिक नहीं: सोनिया बालानी
मैं 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल में एक नेगेटिव किरदार करने के बाद मैं भी कुछ अलग-सा करना चाह रही थी। मैंने "मैं तेरा हीरो" इसलिए किया, क्योंकि पीहु के विपरीत इसमें मेरा किरदार पंछी बहुत तेज और चुलबुला है। पंछी परफेक्शनिस्ट है। वह जबरदस्त रोमांटिक लड़की है। "मैं "तू मेरा हीरो" में अपने रोल के साथ न्याय करने को लेकर थोड़ा डरी हुई हूं, क्योंकि असल जिंदगी में मैं एक फीसदी भी रोमांटिक नहीं हूं। रियल लाइफ में मैं फैंटेसी पसंद करती हूं, परी और जादू की दुनिया। मैं वर्ल्ड डिजनी मूवी की फैन हूं। मैंने अपन करियर यंगस्टर्स के शो 'सुरवीन गुग्गल-टॉपर ऑफ द ईयर' से किया था। मुझे ज्यादा शाे ऑफ पसंद नहीं।

अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...

फोटो- शान बहादुर।