(PIC: जंजीराें में जकड़ा वीरेंद्र)
भोपाल। सागर जिले के बीना कस्बे के इस युवक की आदत के कारण लोग बेहद परेशान हैं। यह युवक वाहनों से पेट्रोल निकालकर पी जाता है। इसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।
भोपाल। 23 वर्षीय वीरेंद्र सिंह कुशवाहा को थोड़ी देर के लिए भी जंजीर से मुक्त किया जाए, तो वो दौड़कर किसी वाहन के पास पहुंच जाता है और पेट्रोल निकालकर पीने लगता है। इस आदत के कारण उसे पिछले 15 वर्षों से जंजीरों में जकड़कर रखा जा रहा है।
कहते हैं परिजन...
बीना कस्बे के वीरसावरकर वार्ड निवासी वीरेन्द्र कुशवाहा के पिता रामसिंह के मुताबिक, अगर उसे थोड़ी देर के लिए खुला छोड़ दिया जाए, तो वह घर से भागकर आसपास रखे वाहनों के पाइप को खोलकर पेट्रोल पीने लगता है। यह सिलसिला पिछले 18 साल से चल रहा है। लिहाजा उसे 8 वर्ष की उम्र से जंजीरों से बांधकर रखा जा रहा है।
वीरेन्द्र के पिता ने बताया कि करीब 5 साल की उम्र से वीरेन्द्र पेट्रोल पीने लगा था। उसे रोकने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन वह नहीं माना। घर की माली हालत खराब होने के कारण उसका इलाज नहीं कराया जा सका।
...और फिर घर से गायब रहने लगा...
राम सिंह के मुताबिक, जब वीरेंद्र की दिमागी हालत दिनों-दिन बिगड़ने लगी, तो उसके पैरों में लोहे की जंजीर से बांधकर रखा जाने लगा। क्योंकि जब भी उसे खुला छोड़ा गया, वह घर से गायब हो जाता था।
कभी-कभार मामा के घर भेज देते हैं
कभी-कभार वीरेन्द्र को हिनौता गांव उसके मामा के यहां भेज दिया जाता है। रामसिंह के मुताबिक, गांव में वाहनों न के बराबर हैं, इसलिए वीरेंद्र को वहां पेट्रोल पीने नहीं मिल पाता। युवक की चाची कमला पति राजू कुशवाहा ने बताया कि वर्ष मे एक या दो बार उसे छोड़ा जाता है। बावजूद उस पर नजर रखनी पड़ती है।
अंदर पढ़ें पेट्रोल पीने से हो सकती हैं कौन-सी बीमारियां..