पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रताड़ित महिलाओं को पुलिस की बजाय सीएम हेल्पलाइन पर ज्यादा भरोसा

प्रताड़ित महिलाओं को पुलिस की बजाय सीएम हेल्पलाइन पर ज्यादा भरोसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो सीएम हेल्प लाइन के उद्घाटन के दौरान का है।)
भोपाल। जहांगीराबाद निवासी फरीन के साथ उसके पति ने मारपीट की। किसी तरह बचकर वह महिला थाने पहुंची। जहां से उसे भगा दिया गया। इसके बाद उसने 5 नवंबर को सीएम हेल्प लाइन 181 पर शिकायत की। हेल्प लाइन ने मामले में कार्रवाई करने के लिए एसडीओपी को कहा। एसडीओपी के निर्देश के बाद उसकी शिकायत दर्ज की गई। फिलहाल, उसका प्रकरण काउंसलिंग के लिए रखा गया। प्रकरण अभी विचाराधीन है यह अकेला मामला नहीं है। जब, महिला ने थाने से भगा देने के बाद सीएम हेल्प लाइन 181 में शिकायत दर्ज करवाई हो। डेढ़ माह में ही यहां 266 महिलाओं ने शिकायत की है।

इस तरह की शिकायतें आ रही हैं
महिलाओं ने अब अपने ऊपर होने वाले अत्याचारों की शिकायत अब सीएम हेल्प लाइन में करना शुरू कर दी है। हेल्प लाइन प्रभारी ने बताया कि अभी तक महिलाएं योजनाओं की केवल जानकारी लेने के लिए फोन करती थी। अब यहां पर घरेलू हिंसा, पति द्वारा मारपीट, छेड़छाड़, पुलिस द्वारा रिपोर्ट न लिखे जाने की शिकायत कर रही हैं।

पहला मामला-
जिंसी चौराहा निवासी सबा खान ने सीएम हेल्प लाइन में फोन किया था कि उसके पति ने उसे मार के घर से निकाल दिया। इसके बाद हेल्प लाइन ने एसडीओपी को फोन करके तलैया थाने में प्रकरण दर्ज कराया। वहीं महिला को महिला एवं बाल विकास के शेल्टर होम भेज दिया गया। सबा खान का कहना है कि, पहले तो न पुलिस सुन रही थी और न कोई मदद के लिए आगे आया। लेकिन, हेल्प लाइन से फोन पहुंचा तो पुलिस वालों ने प्रकरण तो दर्ज किया लेकिन, काफी भला-बुरा सुनाया।

दूसरा मामला-
ऐसे ही बीएचईएल पिपलानी निवासी पूजा मीणा ने शिकायत की थी कि उसे ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं। उसने इसकी शिकायत पिपलानी थाने में की, लेकिन वहां से उसे भाग दिया गया। इसके बाद महिला थाने गई वहां भी उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। इसके बाद उसने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की। वहां शिकायत करने के बाद न केवल उसका प्रकरण पिपलानी थाने में दर्ज हुई बल्कि, पुलिस वालों ने उसे मायके भिजवा भी दिया। यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे ही महिला हेल्प लाइन पर शिकायत करने के बाद कोई कार्रवाई न किए जाने की शिकायत भी यहां पहुंची है। 12 महिलाओं ने इस बात की शिकायत की है वे हेल्प लाइन में फोन लगा रही है और फोन इंदौर लग रहा है।
अगली स्लाइड्स पर पढ़ें पूरी खबर...