पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १८वां आईईएस इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट तीन जनवरी से

१८वां आईईएस इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट तीन जनवरी से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। 19वां राज्य स्तरीय आईईएस ग्रुप इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट तीन जनवरी से ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेला जाएगा। इसमें इस बार इंदौर और ग्वालियर की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं।

भोपाल खेल पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में भोपाल व बाहर की कुल 42 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से 10 टीमें लीग मुकाबला खेलेंगी। जबकि 32 टीमें नाकआउट में खेलेंगी। टूर्नामेंट के कुछ मुकाबले बाबे आली, साई रीजनल सेंटर गोरागांव व बीयू मैदान पर भी होंगे। हर साल की तरह प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे।
प्रत्येक मैच 20-20 ओवर के होंगे। सभी मैच सफेद पोशाक में लाल गेंद से खेले जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। प्रवेश की अंतिम तिथि 25 दिसंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक टीमें अब्दुल अजीज मुन्ने, नवेद इशरत, इंद्रजीत मौर्य, डा. सुशील सिंह ठाकुर, पंकज जैन और ललित कटारिया से संपर्क कर सकते हैं।