भोपाल। भोपाल नगर निगम के 85 वार्डों के लिए बुधवार को गांधी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में दोपहर पैाने एक बजे आरक्षण शुरू हुआ। आरक्षण का समय 12 बजे से था लेकिन, कलेक्टर के देरी से आने के कारण आरक्षण प्रक्रिया लेट हो गई। इस वजह से भावी पार्षदाें के दावेदारों ने जमकर हंगामा किया। कुछ देर बाद कलेक्टर के आने से पहले ही आरक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी गई। दो बजे तक आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई। आरक्षण के बाद वार्डों की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई। इससे पहले 7 अक्टूबर को आरक्षण किया गया था, लेकिन हाईकोर्ट के दखल के बाद आरक्षण को रद्द करना पड़ा था।
आरक्षण प्रक्रिया में सबसे पहले अनुसूचित जाति के 12 और अनुसूचित जनजाति के 2 वार्डों का आरक्षण जनसंख्या के आधार पर किया। इसके बाद 21 वार्डों का आरक्षण लॉटरी के माध्यम से किया गया। इसके बाद एससी,एसटी और ओबीसी महिला सीट का आरक्षण हुआ और सबसे अंत में सामान्य महिला सीट का आरक्षण हुआ।
ये हैं अनुसूचित जाति के लिए12 आरक्षित वार्ड-
वार्ड नंबर 10,11,28,47,48,49,50,53,59,63,76,81। इसमें से महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड 11,47,48,50,59,63 हैं।
ये हैं अनुसूचित जनजाति के लिए 2 आरक्षित वार्ड-
वार्ड नंबर 26 और 60। इसमें से 60 नंबर वार्ड महिला के लिए आरक्षित है।
ये हैं अन्य पिछडा वर्ग के 21 आरक्षित वार्ड-
वार्ड नंबर 2,7,12,14,17,19,22,24,32,34,38,41,42,44,51,52,54,64,69,70,78। इनमें से महिलाओं के लिए आरक्षित 12, 22,24,34,41,42,44,54,69,70,78 हैं।
ये हैं सामान्य के लिए 50 अनारक्षित वार्ड -
वार्ड नंबर - 1,3,4,5,6,8,9,13,15,16,18,20,21,23,25,27,29,30,31,33,35,36,37,39,40,43,45,46,55,56,57,58,61,62,65,66,67,68,71,72,73,74,75,77,79,80,82,83,84,85।इसमें से महिलाअों के लिए आरक्षित 1,4,5,6,9,13,16,18,25,29,30,36,39,40,55,57,58,62,66,72,73,77,83 वार्ड हैं।
परिसीमन में हुई गलती सुधारी
वार्ड परिसीमन में हुई गलती के कारण कोलार का वार्ड 85 एसटी के लिए आरक्षित हो गया था। दरअसल, अफसरों ने वार्ड नंबर 85 में आने वाले भैरोपुर की आबादी के बजाय दूसरे गांव भैरोपुरा की आबादी परिसीमन में चढ़ा दी थी। नतीजतन वार्ड 85 में एसटी की आबादी ज्यादा हो गई। पिछली बार आरक्षण में इसे एसटी के लिए आरक्षित कर दिया गया था। अब इस गलती को दुरुस्त किया गया है। लिहाजा, अब जनसंख्या के आधार पर वार्ड 85 एसटी के आरक्षण से बच गया जबकि एसटी की आबादी में तीसरे नंबर पर रहे वार्ड नंबर 60 अब अनारक्षित से एसटी के लिए आरक्षित हो गया।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
फोटो एचसी वर्मा।