पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में आज और कल

शहर में आज और कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। DAINIKBHASKAR.COM शेयर कर रहा है शहर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी। इसके जरिए आप जान सकते हैं शहर में कब, कहां और कौन से विशेष कार्यक्रम/ बैठक/ सेमिनार या अन्य कोई घटनाक्रम होने जा रहे हैं। इस जानकारी के अनुसार आप अपने आज और कल के दिन की प्लानिंग अपनी रुचि और समय के अनुसार कर सकते हैं।
  • शहर में आज
अल्ट्रा वॉयलेट म्यूजिक पार्टी
कब- रात 8 बजे से।
कहां- लिक्विड पब, एमपी नगर।
क्या- इस स्पेशल अल्ट्रा वॉयलेट म्यूजिक पार्टी में एक साथ 7 डीजे करेंगे परफॉर्म।
शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम
कब- सुबह 09:30 बजे से।
कहां- मैनिट कैंपस।
क्या- इस शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को एक्सपर्ट्स द्वारा कई महत्वपू्र्ण जानकारियां दी जाएंगी।
आदि शिल्प
कब- दोपहर 12 बजे से (15 दिसंबर तक)।
कहां- गौहर महल।
क्या- मेले में हस्तशिल्प के अलावा मप्र, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ और उत्तर पूर्वी राज्यों के हथकरघा उत्पाद उपलब्ध है।
नाटक
कब- शाम 7 बजे से।
कहां- शहीद भवन।
क्या- नाटक ‘उजबक राजा तीन डकैत’ की कहानी हैंस क्रिश्चियन एंडरसन की "द एंपेरर्स न्यू क्लॉथ्स' से प्रेरित है।

एनुअल डे सेलिब्रेशन
कब- शाम 05:00 बजे।
कहां- कार्मल कॉन्वेंट द स्कूल, भेल।
क्या- कार्मल कॉन्वेंट द स्कूल के इस एनुअल डे में स्टूडेंट्स सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
कार्यशाला
कब- दोपहर 12.30 बजे से।
कहां- प्रशासन अकादमी।
क्या- यह कार्यशाला वृद्धजनों के अधिकार विषय पर आयोजित है।
पेंटिंग एक्जिबिशन
कब- सुबह 10 से शाम 7 बजे तक (13 दिसंबर तक)।
कहां-अलियांस फ्रांसेस द भोपाल गैलरी, अरेरा कालोनी।
क्या-एलिमेंट्स आफ कॉटीनम नाम से आयोजित इस प्रदर्शनी में मोहित भाटिया कला से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
कार्याशाला
कब- सुबह 10 बजे से।
कहां-समागम भवन।
क्या- कार्यशाला में जनसंपर्क के निदेशक लाजपत आहूजा मुख्य अतिथि होंगे।
लोक अदालत
कब- सुबह 10 बजे से।
कहां- अरेरा हिल्स स्थित भविष्य निधि कार्यालय।
क्या- लोक अदालत में भविष्य निधि आयुक्त वर्ग-2 के प्रभारी अश्विनी कुमार गुप्ता स्वयं कार्रवाई देखेंगे।
श्रीमद भागवत कथा
कब-दोपहर 12 से 3 बजे तक (11 दिसंबर तक)।
कहां-मुगालिया छाप।
क्या-इसमें संत गोविंद महाराज श्रीमदभागवत के प्रसंग सुनाएंगे।
रामधुनी चालीसा पाठ
कब- सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक (31 दिसंबर तक)।
कहां-गोविंदपुरा स्थित झूलेलाल मंदिर।
क्या-इस आयोजन में रोजाना रामधुनी चालीसा का पाठ हो रहा है। इसका आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत, चंबल ने किया है।
नेशनल हैंडलूम एक्सपो
कब- दोपहर 12 बजे से (11 दिसंबर तक)।
कहां- अरेरा हिल्स स्थित भोपाल हाट।
क्या- एक्सपो में पंजाब, ओडिशा, बिहार, गुजरात आदि राज्यों की पारंपरिक कला देखने को मिलेगी।
मकर पूजा
कब-दोपहर 2 बजे से (14 जनवरी तक)।
कहां-बरखेड़ी स्थित अयप्पा मंदिर।
क्या-इसमें अलग-अलग दिन धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।
दस्तक अभियान
कब- दोपहर 12 बजे से।
कहां- बोर्ड ऑफिस चौराहा।
क्या- अभियान के अंतिम दिन बोर्ड आफिस चौराहा पर मानव अधिकार प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
  • शहर में कल
बैंकर्स मीट
कब- शाम 7 बजे से (13 दिसंबर तक)।
कहां- अरेरा हिल्स स्थित यूनियन बैंक।
क्या- बैंकर्स मीट में चार बैंकों के चेयरमैन हिस्सा लेंगे।