भोपाल। आज अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस मनाया जा रहा है। मप्र मानव अधिकार आयोग दिवस को वृद्धजनों के अधिकार दिवस के रूप में मना रहा है। इस संबंध में दैनिक भास्कर डॉट काम आपके लिए लेकर आया है कुछ ऐसे केस, जो यहां सुलझाए गए हैं। आयोग ने कुछ समय में मप्र में न सिर्फ सफलता पाई है, बल्कि लोगों का भरोसा भी जीता है। कम समय में सैकड़ों लोगों ने आयोग के माध्यम से अपनी लंबी लड़ाई में विजय पाई है। इस खबर में पढ़ें कुछ ऐसे ही केस स्टडी जो आयोग की शरण में आए और जिन्हें आयोग की वजह से न्याय मिला।
समय सीमा में हल करने के प्रयास-
आयोग में जितने भी केस आते हैं, उन्हें समय सीमा में हल करने के प्रयास किए जाते हैं। सफलता की जानकारी के लिए हम न्यूज लेटर हर महीने प्रकाशित करते हैं जिससे लोगों में आयोग पर भरोसा बढ़े।
रोहित मेहता, जनसंपर्क अधिकारी, मप्र मानव अधिकार आयोग
अगली स्लाइड्स पर पढ़ें केस...