पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जानिए, छुट्टियों के वक्त क्यों ज्यादा होती एयर टिकट

जानिए, छुट्टियों के वक्त क्यों ज्यादा होती एयर टिकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( FILE PICS)
[सौरभ खंडेलवाल ]
भोपाल। छुट्टियां आ रही है। छुट्टियां कैसे बितानी हैं, कहां जाना है, क्या करना हैः यह सब तय हो चुका होगा। छुट्टियों का समय है तो एयरलाइन कंपनियां भी इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने में जुटी हैं। जैसे-जैसे छुट्टियां पास आती जाएंगी, रेल किराया तो स्थिर रहेगा लेकिन, एयर टिकट बढ़ता जाएगा। दैनिक भास्कर डॉट कॉम आपको बता रहा है कि छुट्टियों के वक्त कैसे एयरलाइन कंपनियों के टिकट के दाम बढ़ते जाते है।

मुनाफे का टारगेट तय करती हैं कंपनियां
ट्रेवल एजेंसी चलाने वाले पंकज चतुर्वेदी बताते हैं कि एयरलाइन कंपनियां सीजन या महीने के हिसाब से मुनाफे का टारगेट तय करती हैं। उसी हिसाब से एयर टिकट तय किए जाते हैं। इसीलिए तीन महीने या सालभर पहले एयर टिकट लेने पर सस्ता मिलता है। साथ ही यात्रा की तारीख के ऐन पहले टिकट लेने पर काफी महंगा पड़ता है। सामान्य दिनों, त्यौहार या छुट्टियों के सीजन में भी किराये में काफी फर्क होता है। पीक सीजन के लिए कंपनियां अलग से टारगेट तय करती है। जैसे, छुटि्टयों या त्यौहार की तारीख नजदीक आते-आते एयरलाइन कंपनी ज्यादा मुनाफे के लिए किराया सामान्य से कई गुना बढ़ा देती हैं। यह किराया कैसे तय किया जाता है, इसका तरीका कंपनियां शेयर नहीं करती हैं।
अगली स्लाइड्स में पढ़ें, टिकटों की बिक्री के साथ कैसे बढ़ता है किराया...