पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराष्ट्रीय गिरोह, ३ लाख का माल बरामद

हनुमानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराष्ट्रीय गिरोह, ३ लाख का माल बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। राजधानी की हनुमानगंज थाना पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय हाईप्रोफाइल गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके पास से 3 लाख रुपए का माल भी बरामद किया है। साथ ही एक टाटा सफारी वाहन भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार इसी वाहन में सवार होकर गिरोह के सदस्य वारदात को अंजाम देते थे।

हनुमानगंज पुलिस ने बताया कि 9 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि शाहनी भोजनालय के पास दो संदिग्ध युवक काफी देर से खड़े हैं। इनके पास दिल्ली पासिंग टाटा सफारी डीएल 8 सीएम 6286 है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों से पूछताछ की तो ये घबरा गए और पुलिस इन्हें थाने लेकर आ गई। थाने में जब इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने बताया कि वह बुलंदशहर उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और यहां पर सफारी वाहन से आकर वारदातों को अंजाम देते हैं। इन्होंने अपने नाम मुबीन कुरैशी और इमरान कुरैशी बताए। इन्होंने बताया कि इनका एक साथी इकराम पिता हकीम भी है, जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अर्चना काम्पलेक्स के एक फ्लैट से नगदी और सोने चांदी के जेवरात चोरी किए थे। इसके बाद इन्होंने चोरी के माल को टाटा सफारी के दरवाजों में छिपाकर रखना बताया। इनके बताए अनुसार पुलिस ने माल बराम​द किया।

जब्त माल का ब्योरा
मुबीन कुरैशी और इमरान कुरैशी से सोने चांदी के जेवर 3 लाख रुपए, 22 हजार रुपए नगदी एवं नकबजनी के उपयोग में ली गई टाटा सफारी एवं चोरी करने के लिए बनाए गए उपकरण जब्त किए हैं। मुबीन कुरैशी, इमरान कुरैशी दोनों एक दूसरे से दिल्ली में मिले थे और इनकी आपस में दोस्ती हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सरगना इकराम की तलाश शुरू कर दी है।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
फोटो- एचसी वर्मा।