पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा में नजर आए फरार विधायक जालम सिंह, कैमरा देखकर मुस्कुराए, सिर झुकाया और चले गए

विधानसभा में नजर आए फरार विधायक जालम सिंह, कैमरा देखकर मुस्कुराए, सिर झुकाया और चले गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान गोटेगांव में हुई हिंसा के आरोपी फरार भाजपा विधायक जालम सिंह बुधवार को विधानसभा में नजर आए। जालम दोपहर करीब एक बजे अचानक विधानसभा पहुंचे। उन्हें विधानसभा में आता देख सारे मीडियाकर्मियों ने अपने कैमरे का रूख उनकी तरफ मोड़ दिया।
जालम सिंह से दोस्तों ने कहा आज के वीआईपी आप ही हैं
पत्रकारों और इतने सारे कैमरे देखकर जालम सिंह पहले तो मुस्कुराए और फिर सर झुका कर वहां से निकल ही रहे थे, कि उन्हें उनके दोस्तों ने घेर लिया। मजाक के लहजे में अन्य विधायकों ने उनसे कहा कि "आज के वीआईपी तो आप ही हैं", यह सुनकर जालम सिंह मुस्कुराए और वहां से चलते बने। इसके बाद वे थोड़ी देर के लिए पत्रकारों से भी मिले, लेकिन कुछ देर बाद ही वे वहां औछल हो गए और किसी को भी नजर नहीं आए।
पत्रकारों से कहा- मैं फरार नहीं हूं
पत्रकारों से चर्चा में जालम सिंह ने कहा कि गोटेगांव में हुई हिंसा की जांच के लिए एसआईटी गठित हो गई है। अब एसआईटी जांच करेगी, इसलिए वे फरार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उन पर झूठा प्रकरण बनाया गया है।
यह था मामला
उल्लेखनीय है कि 19 नवंबर को गोटेगांव में भाजपा के दो गुटों में हुए संघर्ष में जमकर हथियारों का प्रयोग हुआ था और दस लोग घायल हो गए थे। जालम सिंह पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था, लेकिन उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें....
फोटो- गगन नायर।