पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापमं के आरोपियों की लिस्ट से गुलाब सिंह किरार का नाम हटाया

व्यापमं के आरोपियों की लिस्ट से गुलाब सिंह किरार का नाम हटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने आरोप लगाया है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गुलाब सिंह किरार का नाम व्यापमं घोटाले के आरोपियों की सूची से हटा दिया गया है।
विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा में रावत ने कहा कि किरार के खिलाफ ग्वालियर के झांसी रोड थाने में एफआईआर दर्ज है, लेकिन सोमवार को विधानसभा में दी गई जानकारी में से उनका नाम गायब है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जांच को प्रभावित कर रहे हैं। किरार उनके करीबी रिश्तेदार हैं, इसलिए उनका नाम हटा दिया गया। रावत ने बाद में यह मामला सदन के भीतर भी उठाया।