पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलर्ट : ...तो अगले सौ सालों में बंद हो जाएगी ठंड पड़ना

अलर्ट : ...तो अगले सौ सालों में बंद हो जाएगी ठंड पड़ना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(PIC : DEMO IMAGE)

भोपाल। जलवायु परिवर्तन की वजह से इसी तरह ताापमान बढ़ता रहा तो अगले सौ सालों में भोपाल में ठंड पढ़ना ही बंद हो जाएगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सितंबर महीने में शहर के औसत न्यूनतम तापमान में लगभग हर साल 0.075 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो रही है, दिसंबर महीने की भी कमोबेश यही स्थिती है। ऐसे में यदि कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए तो सौ साल के बाद शहर का औसत न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री बढ़ जाएगा यानी ठंड पढ़ना ही बंद हो जाएगी।

भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने क्लाइमेट चेंज और बढ़ते तापमान को लेकर एक स्टडी की है। केंद्र के निदेशक डॉ. अनुपम कश्यपी ने बुधवार को आयोजित एक कार्यशाला में बताया कि शहर के औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में ही बढ़ोतरी हुई है। केंद्र ने अगस्त महीने के अधिकतम तापमान और सितंबर महीने के न्यूनतम तापमान का डाटा एनालिसिस किया है। अगस्त में हर साल 0.055 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान बढ़ रहा है, वहीं सितंबर का न्यूनतम तापमान 0.075 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है। पिछले लगभग 25 सालों के तापमान के आधार पर यह अध्ययन किया गया है।

कश्यपी ने बताया कि लगभग यही स्थिति नवंबर और दिसंबर महीने की है। अभी नवंबर का औसत तापमाान 14.6 है जो बढ़कर 21 डिग्री के पार चला जाएगाा, वहीं दिसंबर का औसत न्यूनतम तापमान 21 डिग्री है जो बढ़कर 17 डिग्री से ज्यादा पर पहुंच जाएगा। ऐसी स्थिति में ठंड बहुत कम हो जाएगी। यह सब जलवायु परिवर्तन की वजह से बढ़ रहे तापमान के कारण हो रहा है।
अगली स्लाइड में देखें, कर्यशाला की तस्वीरें...