भोपाल। भोपाल के मुफ्ती अब्दुल कलाम की बहू शाईस्ता ने महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत की है। शाईस्ता का आरोप है कि उनके ससुराल वाले उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। यहां तक कि वे उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी देते हैं। शाईस्ता ने महिला थाने में सोमवार को पति मोहम्मद सालेह, ससुर अब्दुल कलाम सहित जेठ, देवर, ननद और सास के खिलाफ शिकायत की थी। इस मामले को परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के लिए रखा गया है। इधर, मुफ्ती अब्दुल कलाम का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत है। उधर, महिला थाना प्रभारी का कहना है कि यह पारिवारिक कलह का मामला है। इस कारण इसे परामर्श में रखा गया है।