पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर का मौसम बदला चली ठंडी हवाएं और छाए बादल

शहर का मौसम बदला चली ठंडी हवाएं और छाए बादल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- बड़े तालाब की है)
भोपाल। गुरुवार को राजधानी का मौसम काफी कुछ बदला-बदला सा नजर आया। सुबह 10.30 बजे तक आसमान पर छाए बादल और ठंडी हवाओं से लोगों का सामना हुआ। आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसकी वजह से सामान्य से तीन डिग्री तापमान कम हो गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉ अनुपम कश्यपी का कहना है कि यह बादल रीवा-सतना से होते हुए भोपाल पहुंचे हैं। यह शुक्रवार तक इंदौर तक छा जाएंगे। इनकी वजह से तापमान में अचानक से गिरावट आ गई है। यदि ये बादल 3-4 दिन तक रहते हैं, तो फीवर और कोल्ड इन्फेक्शन जैसी बीमारियां फैल सकती हैं।
इस समय राजधानी का तापमान न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। डॉ कश्यपी के अनुसार सेहत का ध्यान रखना हो, तो ऐसे मौसम में ठंडा पानी पीने से बचें।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। गुरुवार को आकाश पर बादल छाए रहेंगे, इसकी वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

चिंता का विषय बना मौसम
जलवायु परिवर्तन की वजह से इसी तरह तापमान बढ़ता रहा, तो अगले सौ सालों में भोपाल में ठंड पड़ना ही बंद हो जाएगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें, तो सितंबर महीने में शहर के औसत न्यूनतम तापमान में लगभग हर साल 0.075 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो रही है। दिसंबर महीने की भी कमोबेश यही स्थिति है। ऐसे में यदि कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए, तो सौ साल के बाद शहर का औसत न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री बढ़ जाएगा यानी ठंड पड़ना ही बंद हो जाएगी।

क्लाइमेंट चेंज पर की गई है स्टडी
भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने क्लाइमेट चेंज और बढ़ते तापमान को लेकर एक स्टडी की है। केंद्र के निदेशक डॉ. अनुपम कश्यपी ने बताया था कि शहर के औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में ही बढ़ोतरी हुई है। केंद्र ने अगस्त महीने के अधिकतम तापमान और सितंबर महीने के न्यूनतम तापमान का डाटा एनालिसिस किया है। अगस्त में हर साल 0.055 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान बढ़ रहा है, वहीं सितंबर का न्यूनतम तापमान 0.075 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है। पिछले लगभग 25 सालों के तापमान के आधार पर यह अध्ययन किया गया है।

धीरे-धीरे कम हो जाएगी ठंड
कश्यपी ने बताया कि लगभग यही स्थिति नवंबर और दिसंबर महीने की है। अभी नवंबर का औसत तापमान 14.6 है जो बढ़कर 21 डिग्री के पार चला जाएगा, वहीं दिसंबर का औसत न्यूनतम तापमान 21 डिग्री है जो बढ़कर 17 डिग्री से ज्यादा पर पहुंच जाएगा। ऐसी स्थिति में ठंड बहुत कम हो जाएगी। यह सब जलवायु परिवर्तन की वजह से बढ़ रहे तापमान के कारण हो रहा है।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
फोटो- अनिल दीक्षित।