बैंकर्स मीट
कब- सुबह 10 बजे से (13 दिसंबर तक)।
कहां- अरेरा हिल्स स्थित यूनियन बैंक।
क्या- बैंकर्स मीट में चार बैंकों के चेयरमैन हिस्सा लेंगे।
फू़ड फेस्ट
कब- सुबह11:00 से रात 11:00 बजे।
कहां- होटल जहांनुमा पैलेस।
क्या- इस फूड फेस्ट में स्पेशल 'काठी रोल' बनाना सिखाया जा रहा है।
फिल्म प्रदर्शन
कब- शाम 07:00 बजे से।
कहां- भारत भवन, अंतरंग सभागार।
क्या- फिल्म का प्रदर्शन एकाग्र शृंखला के तहत किया जा रहा है। इसमें 'मिलन' फिल्म दिखाई जा रही है।
ज्वैलरी प्रदर्शन
कब- दोपहर12:00 बजे से।
कहां- मृगनयनी,बिट्टन मार्केट।
क्या- थेवा उत्सव के तहत मृगनयनी में लगाई जा रही इस ज्वैलरी प्रदर्शनी में पारंपरिक ज्वैलरी के साथ ही लेटेस्ट फैशन भी देखने को मिलेगा।
शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम
कब- सुबह 09:30 बजे से।
कहां- मैनिट कैंपस।
क्या- इस शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को एक्सपर्ट्स द्वारा कई महत्वपू्र्ण जानकारियां दी जाएंगी।
आदि शिल्प
कब- दोपहर 12 बजे से (15 दिसंबर तक)।
कहां- गौहर महल।
क्या- मेले में हस्तशिल्प के अलावा मप्र, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ और उत्तर पूर्वी राज्यों के हथकरघा उत्पाद उपलब्ध है।
एनुअल डे सेलिब्रेशन
कब- शाम 05:00 बजे।
कहां- कार्मल कॉन्वेंट द स्कूल, भेल।
क्या- कार्मल कॉन्वेंट द स्कूल के इस एनुअल डे में स्टूडेंट्स सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
कार्यशाला
कब- दोपहर 12.30 बजे से।
कहां- प्रशासन अकादमी।
क्या- यह कार्यशाला वृद्धजनों के अधिकार विषय पर आयोजित है।
पेंटिंग एक्जिबिशन
कब- सुबह 10 से शाम 7 बजे तक (13 दिसंबर तक)।
कहां-अलियांस फ्रांसेस द भोपाल गैलरी, अरेरा कालोनी।
क्या-एलिमेंट्स आफ कॉटीनम नाम से आयोजित इस प्रदर्शनी में मोहित भाटिया कला से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
कार्याशाला
कब- सुबह 10 बजे से।
कहां-समागम भवन।
क्या- कार्यशाला में जनसंपर्क के निदेशक लाजपत आहूजा मुख्य अतिथि होंगे।
लोक अदालत
कब- सुबह 10 बजे से।
कहां- अरेरा हिल्स स्थित भविष्य निधि कार्यालय।
क्या- लोक अदालत में भविष्य निधि आयुक्त वर्ग-2 के प्रभारी अश्विनी कुमार गुप्ता स्वयं कार्रवाई देखेंगे।
श्रीमद भागवत कथा
कब-दोपहर 12 से 3 बजे तक (11 दिसंबर तक)।
कहां-मुगालिया छाप।
क्या-इसमें संत गोविंद महाराज श्रीमदभागवत के प्रसंग सुनाएंगे।
रामधुनी चालीसा पाठ
कब- सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक (31 दिसंबर तक)।
कहां-गोविंदपुरा स्थित झूलेलाल मंदिर।
क्या-इस आयोजन में रोजाना रामधुनी चालीसा का पाठ हो रहा है। इसका आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत, चंबल ने किया है।
नेशनल हैंडलूम एक्सपो
कब- दोपहर 12 बजे से (11 दिसंबर तक)।
कहां- अरेरा हिल्स स्थित भोपाल हाट।
क्या- एक्सपो में पंजाब, ओडिशा, बिहार, गुजरात आदि राज्यों की पारंपरिक कला देखने को मिलेगी।
मकर पूजा
कब-दोपहर 2 बजे से (14 जनवरी तक)।
कहां-बरखेड़ी स्थित अयप्पा मंदिर।
क्या-इसमें अलग-अलग दिन धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।
दस्तक अभियान
कब- दोपहर 12 बजे से।
कहां- बोर्ड ऑफिस चौराहा।
क्या- अभियान के अंतिम दिन बोर्ड आफिस चौराहा पर मानव अधिकार प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
माहेश्वर उत्सव
कब- सुबह 11 बजे से (21 दिसंबर तक)।
कहां- जीटीबी कॉम्पकेल्स स्थित मृगनयनी एम्पोरियम।
क्या- इस उत्सव में बुनाई के साथ छपाई में बाग डाबू तथा आकर्षण का केंद्र डिस्चार्ज प्रिंट देखने को मिलेंगे।