पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओपन बोर्ड : जनवरी में शुरू होगा मूल्यांकन

ओपन बोर्ड : जनवरी में शुरू होगा मूल्यांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद् (ओपन बोर्ड) की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जनवरी के पहले हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है। तब तक मुख्य विषयों के महज तीन पेपर हल हो सकेंगे। 7 प्रश्न पत्रों की तारीखों में संशोधन के बाद बोर्ड की परीक्षाएं पौने तीन माह चलेंगी।

ओपन बोर्ड और मप्र मदरसा बोर्ड की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा १५ नवंबर से शुरू हो गई है। यह परीक्षा पहले ही दो माह चलनी थी। इतने पर ही निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर उन्हीं तारीखों में दूसरी परीक्षाओं के चलते ओपन बोर्ड को परीक्षा कार्यक्रम संशोधित करना पड़ा है। अब यह परीक्षाएं पौने तीन माह चलेंगी। दोनों बोर्ड में मुख्य विषयों की परीक्षा 23 दिसंबर के बाद शुरू हो रही है।
31 दिसंबर तक महज तीन मुख्य विषयों की परीक्षा होगी। इसलिए जनवरी के पहले हफ्ते से मूल्यांकन शुरू होने की संभावना है। यदि इससे भी लेट हुआ, तो बोर्ड को मूल्यांकन के लिए शिक्षक ही नहीं मिलेंगे। बोर्ड के संचालक संतोष त्रिपाठी वर्तमान में छुट्टी पर चल रहे हैं, इसलिए जनवरी से मूल्यांकन शुरू करने पर निर्णय की कवायद चल रही है।