- Hindi News
- ीइ यूनियन बैंक द्वारा अखिल भारतीय अंतर बैंक संगीत प्रतियोगिता आरंभ।
ीइ यूनियन बैंक द्वारा अखिल भारतीय अंतर बैंक संगीत प्रतियोगिता आरंभ।
भोपाल। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से गुरूवार से तीन दिन की अखिल भारतीय अंतर बैंक संगीत प्रतियोगिता गुरूवार से शुरू हुई। इसमें देश भर के १६ बैंकों के कलाकारों ने भाग लिया। समन्वय भवन में आयोजित संगीत प्रतियोगिता में बैंक कर्मियों ने कर्नाटक क्लासिकल वोकल, हिंदुस्तानी क्लासिकल परकशन (सोलो) इंस्ट्रूमेंटल, सुगम संगीत-लाइट म्यूजिक सोलो के साथ वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक(सोलो) प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव,वाणिज्य एवं संस्कृति विभाग,मध्य प्रदेश शासन ने किया।
संगीत के लिए नहीं लिया प्रमोशन- कार्यक्रम में देश भर से बैंकर और कलाकार जुटे। त्रिवेंद्रम यूनियन बैंक में कैशियर श्रीधरन पोट्टी ने घटम वादन किया। श्रीधरन आकाशवाणी से टॉप ग्रेड आर्टिस्ट हैं। अपने इसी पैशन के कारण उन्होंने बैंक से मिलने वाला प्रमोशन नहीं लिया। श्रीधरन के परिवार में भी सभी कलाकार हैं उनके बेटे मृदंग, वॉयलिन बजाने के साथ तबला बजाते हैं।
४२ साल से गाने में ही रचे बसे- मुंबई बैंक ऑफ इंडिया में पदस्थ सुरेश बापट ने सुगम संगीत की प्रस्तुति दी। सुरेश बापट ने राग मिश्र शिव रंजनी में च्मतवारो बादल आयो रे...ज् के बाद तबला में तीन ताल की प्रस्तुति दी। सुरेश ने बताया कि पिछले ४२ साल से वे संगीत में भी पले और बढ़े हैं। आकाशवाणी से गायन में ए ग्रेड सुरेश ने भी अपने इसी शौक के कारण प्रमोशन नहीं लिया। आज भी वे रोजाना ३ से ४ घंटे तक गायन का रियाज करते हैं। इसके अलावा उनसे ३० बच्चे भी गायन की तालीम हासिल कर रहे हैं।
कार्यक्रम में यूनियन बैंक के महाप्रबंधक श्री जी.आर.पाडलकर, उप महाप्रबंधक श्री जे.डी.आर.इलियास, उप महाप्रबंधक श्री अरुण श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक,केन्द्रीय कार्यालय,मुम्बई,श्री विनायक टेंभुर्णे,क्षेत्र प्रमुख,भोपाल क्षेत्र,श्रीमती सुलभा कोरे,केन्द्रीय कार्यालय,मुम्बई एवं विभिन्न बैंकों के अंचल प्रमुख,प्रतियोगी गण तथा यूनियन बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।