पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर में आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(DEMO PIC: महेश्वर प्रिंट साड़ी)
भोपाल। DAINIKBHASKAR.COM शेयर कर रहा है शहर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी। इसके जरिए आप जान सकते हैं शहर में कब, कहां और कौन से विशेष कार्यक्रम/ बैठक/ सेमिनार या अन्य कोई घटनाक्रम होने जा रहे हैं। इस जानकारी के अनुसार आप अपने आज और कल के दिन की प्लानिंग अपनी रुचि और समय के अनुसार कर सकते हैं।
  • शहर में आज
पंचकर्म से इलाज
कब-दोपहर 1 बजे से।
कहां-लिंक रोड-1 स्थित रेडक्राॅस हॉस्पिटल।
क्या-इसमें आयुर्वेदिक पंचकर्म पद्वति से त्वचा रोग, कुष्ठ रोग, हड्डी रोग आदि का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा।
संगीत की जुगलबंदी
कब-शाम 6 बजे से।
कहां-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय।
क्या-इसमें विद्यालाल और अभिमन्यु लाल का कथक नृत्य और पं. रविशंकर और ऋषिशंकर उपाध्याय का पखावज वादन होगा।
बैंकर्स गीत-संगीत प्रतियोगिता
कब- सुबह 10 बजे से (13 दिसंबर तक)।
कहां- अरेरा हिल्स स्थित यूनियन बैंक।
क्या- इस आयोजन में बैंकों के कर्मचारी-अधिकारी गायन-वादन में अपनी प्रस्तुति देंगे।
आदि शिल्प
कब- दोपहर 12 बजे से (15 दिसंबर तक)।
कहां- गौहर महल।
क्या- मेले में हस्तशिल्प के अलावा मप्र, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ और उत्तर पूर्वी राज्यों के हथकरघा उत्पाद उपलब्ध है।

पेंटिंग एक्जिबिशन
कब- सुबह 10 से शाम 7 बजे तक (13 दिसंबर तक)।
कहां-अलियांस फ्रांसेस द भोपाल गैलरी, अरेरा कालोनी।
क्या-एलिमेंट्स आफ कॉटीनम नाम से आयोजित इस प्रदर्शनी में मोहित भाटिया कला से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

रामधुनी चालीसा पाठ
कब- सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक (31 दिसंबर तक)।
कहां-गोविंदपुरा स्थित झूलेलाल मंदिर।
क्या-इस आयोजन में रोजाना रामधुनी चालीसा का पाठ हो रहा है। इसका आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत, चंबल ने किया है।

मकर पूजा
कब-दोपहर 2 बजे से (14 जनवरी तक)।
कहां-बरखेड़ी स्थित अयप्पा मंदिर।
क्या-इसमें अलग-अलग दिन धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।
महेश्वर उत्सव
कब- सुबह 11 बजे से (21 दिसंबर तक)।
कहां- जीटीबी कॉम्पलेक्स स्थित मृगनयनी एम्पोरियम।
क्या- इस उत्सव में बुनाई के साथ छपाई में बाग डाबू तथा आकर्षण का केंद्र डिस्चार्ज प्रिंट देखने को मिलेंगे।
साई मंदिर में आयोजन
कब-दोपहर 12 बजे।
कहां-गौतम नगर स्थित पिपलेश्वर हनुमान मंदिर।
क्या-इसमें प्रतिमा को मंगल स्नान किया जाएगा और विशेष पूजा-आरती होगी।
पुलिस का जनसंवाद अभियान
कब-दिनभर।
कहां-सभी पुलिस थाने।
क्या-इसमें जनसामान्य पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में जान सकेंगे।
फिल्म शो
कब-शाम 7 बजे।
कहां-भारत भवन।
क्या-इसमें सिने प्रेमियों को मशाल फिल्म देखने का मौका मिलेगा।
आइपर में रिफ्लेक्शन
कब-सुबह 11 बजे से(13 दिसंबर तक)।
कहां-आइपर इंस्टीट्यूट, भोजपुर रोड।
क्या-इसमें कार्पोरेट फैशन शो का आयोजन होगा।
थेवा आर्ट
कब-दोपहर 12 से रात 11 बजे तक(21 दिसंबर तक)
कहां-बिट्ठन मार्केट स्थित मृगनयनी एम्पोरियम।
क्या-इसमें थेवा आर्ट से तैयार ज्वैलरी और घड़ियां रखी गई हैं। इनकी कीमत 3 से 80 हजार रुपए तक है।
युवाअों की चित्र प्रदर्शनी
कब-दाेपहर 2 से रात 8 बजे तक(14 दिसंबर तक)
कहां-स्वराज भवन।
क्या-इसमें 14 युवा चित्रकारों ने नारी और प्रकृति को आधार बनाकर तैयार की गईं पेंटिंग्स प्रदर्शित की हैं।

मेला
कब-दोपहर 11 से राम 10 बजे से(14 दिसंबर तक)।
कहां-भेल स्थित अंबेडकर मैदान।
क्या-इसमें खान-पान और खरीददारी के विशेष अवसर मिलेंगे।
  • शहर में कल
लोक अदालत
कब-सुबह 11 से शाम 5 बजे तक।
कहां-सभी वार्ड कार्यालय।
क्या-इसमें संपत्तिकर के पुराने मामलों का निराकरण किया जाएगा। इसमें 50 हजार रुपए तक बकाया होने पर अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता
कब-सुबह 11 बजे से।
कहां-बिशनखेड़ी स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल।
क्या-इसमें 7 से 12 वर्ष तक के बच्चे दौड़, कूद, जेवलिन थ्रो, बाधा दौड़ आिद के मुकाबले खेलेंगे।
प्रदर्शनी और नाटक कफन का मंचन
कब-नाटक शाम 7 बजे ,प्रदर्शनी 4 से 7।
कहां-शहीद भवन।
क्या-इसमें आदिवासियों द्वारा निर्मित वस्त्रों, अाभूषणों और वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी लगेगी। इसके बाद शाम को नाटक होगा।