पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ...और शेरा का एनकाउंटर, देखें वीडियो कैसे लूट और मर्डर को देता था अंजाम

...और शेरा का एनकाउंटर, देखें वीडियो कैसे लूट और मर्डर को देता था अंजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(PIC: मुरैना जिले में पेट्रोल पम्प पर लूट और हत्या करने वाले शेरा का सीसीटीवी में फुटेज आ गया था।)
पांच वर्ष पहले अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले शेरा के आतंक का हुआ अंत। मुरैना में 9 दिसंबर को पेट्रोल पम्प पर लूट और मर्डर के बाद पुलिस को थी सरगर्मी से तलाश।

भोपाल/ग्वालियर। चंबल संभाग के मुरैना जिले से महज 20 किलोमीटर के फासले पर जौरा थाने के उरहेरा गांंव के पास 9 दिसंबर की शाम शेरा और उसके साथियों ने लूट के बाद पेट्रोल पम्प संचालक गिर्राज अग्रवाल की हत्या कर दी थी। पुलिस तब से लगातार उसे ढूंढ रही थी।
शुक्रवार सुबह 7-8 बजे के बीच ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बदमाश मोटरसाइिकल से किसी वारदात को अंजाम देने निकला था।
पांच वर्ष पहले अपराध की दुनिया में रखा था कदम...
मुरैना जिले का रहने वाला शेरा किरार करीब पांच साल पहले अपराध की दुनिया में आया था। उस वक्त शेरा ने आपसी रंजिश के चलते हत्या का प्रयास किया था, लेकिन पकड़ा गया। पांच साल मुरैना जेल में बंद रहने के बाद करीब पांच माह पूर्व शेरा रिहा हुआ था।

जेल सूत्रों के मुताबिक शेरा ने कैद के दौरान ही जरायमपेशा साथी तलाश लिए थे। उसने 16 सितंबर को पहली लूट को अंजाम दिया था। शेरा ने अपने गिरोह के साथ मिलकर मुरैना में दो कारोबारियों और ग्वालियर में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के अलावा तीन कारोबारियों पर हमले की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को आशंका है कि भिंड के मालनपुर में एक कारोबारी की हत्या में भी वह शामिल था।
दो साथी पहले एनकाउंटर में मारे गए थे...
पिछले दिनों पुलिस ने शेरा के दो साथियों विक्की और सोनू को मुठभेड़ में मार गिराया था। लेकिन शेरा लगातार वारदात को अंजाम दे रहा था। शेरा मोबाइल नहीं रखता था। रणनीतिक तौर पर हर वारदात के लिए नए साथी ढूंढ़ने वाले शेरा ने अपने परिवार से भी दूरी बना ली थी, ताकि पुलिस परिजनों पर दबाव बना कर उसे सरेंडर के लिए मजबूर न कर सके।

शेरा लूटपाट के दौरान गोली चलाने से भी कोई गुरेज नहीं करता था। उसके सिर पर ग्वालियर व चंबल दोनों ही रेंज ने 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

देखें एनकाउंटर के बाद की कुछ तस्वीरें..