दूसरों को नियम-कायदों की नसीहत देने वाले सरकारी दफ्तर टैक्स देने के मामले में लापरवाह साबित हो रहे हैं। नगर निगम ने 1 लाख रुपए से ज्यादा के बकायादाराें की लिस्ट जारी की है। इसमें भेल जैसे संस्थान से लेकर कई बड़े नाम शामिल हैं।
भोपाल। नगर निगम ने सम्पत्तिकर भरने में लापरवाही बरतने वालों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। इनमें सरकारी दफ्तर से लेकर कई बड़े नाम शामिल हैं। लिस्ट में ऐसे बकायदारों को शामिल किया है, जिनका संपत्तिकर 1 लाख रुपए से ज्यादा है।