(PIC : Sejal agrawal)
भोपाल। फरवरी,2015 में होने वाले मैनेजमेंट एलीजिबिलिटी टेस्ट (MAT) के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। स्टूडेंट्स का ध्यान फरवरी के पहले और दूसरे हफ्ते में होने वाली परीक्षा पर होगा। उस परीक्षा में अभी लगभग दो महीने बचे हैं। दो महीने में कैसे तैयारी की जाए, क्या करें, क्या न करें, इसे लेकर DAINIKBHASKAR.COM ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स अौर एक्सपर्ट्स से बातचीत की। ये टॉपर और एक्सपर्ट आपको बता रहे हैं कैसे करें मैट की तैयारी?
पहले जानें यह...
साल में चार बार होने वाली मैट की परीक्षा अब 1 फरवरी 7 फरवरी,2015 को है। एक फरवरी को ऑफलाइन टेस्ट और 7 फरवरी को ऑनलाइन टेस्ट होगा। फरवरी में होने वाली परीक्षा में बैठने के लिए 17 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन फार्म मिलेंगे। फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 19 जनवरी है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी हो सकता है।
क्या कहते हैं टॉपर्स :
बेसिक पर ज्यादा फोकस करें
99 परसेंटाइल स्कोर करने वालीं सेजल अग्रवाल बताती हैं कि मैट के लिए बेसिक लेवल पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। कैट या गेट जैसी परीक्षाओं के मुकाबले मैट के सवाल आसान और बेसिक होते हैं। अकसर स्टूडेंट बेसिक पर ध्यान नहीं देते, जिस वजह से परीक्षा में समस्या आती है।
स्पीड मैंटेन रखने ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें
मैट की परीक्षा के लिए स्पीड बहुत ज्यादा होनी चाहिए। परीक्षा में 200 प्रश्न हल करने होते हैं और सिर्फ 2 घंटे का समय मिलता है। ऐसे में यह जरूरी है कि सवाल हल करने की स्पीड तेज रहे, इसके लिए पहले से ही मॉक टेस्ट देकर अपनी प्रैक्टिस कर सकते हैं। साथ ही परीक्षा के दौरान यदि किसी सवाल पर अटक रहे हों, तो उसे वहीं छोड़कर अगले सवाल पर आ जाना चाहिए। एक ही सवाल में उलझने से टाइम खराब होता है।
अगली स्लाइड में पढ़ें, टॉपर्स, एक्सपर्ट और तैयारी कर रहे स्टूडेंट के टिप्स...