सुबह 7 बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट।
भोपाल। राजधानी के एकमात्र सार्वजनिक गोल्फ मैदान पर टूर्नामेंट रविवार 14 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शुरू हो रहा है। भोपाल ओपन टूर्नामेंट प्रदेश का सबसे ज्यादा चर्चित टूर्नामेंट हैं, जिसमें कई लोग भाग लेते हैं। 9 होल(35 पार) व रिवर्स 18 होल(70 पार) का यह गोल्फ मैदान अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है।
भेल गोल्फ क्लब के सचिव जेपी मसंद के अनुसार यह मैदान 1998 में बनकर तैयार हुआ। उस दौरान ईडी आरसी अग्रवाल ने इस मैदान को तैयार करवाने में काफी दिलचस्पी दिखाई। वर्तमान ईडी शशि रंजन प्रसाद को भी खेलो में काफी रुची है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा राजधानी में एक मिलिट्री का सुल्तानिया इंफेंट्री में गोल्फ मैदान है, जो सिर्फ सेना के लिए है। इस समय रेगुलर खेलने वालो में भोपाल कलेक्टर रहे निकुंज श्रीवास्तव और वर्तमान के कई डाक्टर और आईपीएस अधिकारी गोल्फ खेलने आ रहे हैं।
PIC : भेल का गोल्फ कोर्स।