पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीयू : प्रोफेसर ने रजिस्ट्रार पर लगाया अभद्रता का आरोप

बीयू : प्रोफेसर ने रजिस्ट्रार पर लगाया अभद्रता का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की सदस्य और पर्सियन विभाग की एचओडी ताहिरा अब्बास ने रजिस्ट्रार डॉ. एलएस सौलंकी के ऊपर अभद्रता का आरोप लगाया है। अब्बास का कहना है कि वे आरडीसी के लिए इलाहाबाद से आए एक्सपर्ट के टीए-डीए के भुगतान की मांग लेकर रजिस्ट्रार के पास गई थीं लेकिन रजिस्ट्रार ने सबके सामने उनके साथ अभद्रता करते हुए दफ्तर से बाहर निकाल दिया। हालांकि रजिस्ट्रार सौलंकी इससे इंकार कर रहे हैं।
 
अब्बास आर्ट फैकल्टी की डीन हैं। उन्होंने बताया कि विवि में विभाग की रिसर्च डिग्री कमेटी की बैठक के लिए इलाहाबाद से एक्सपर्ट आए हुए थे। बैठक खत्म होने के बाद भी तीन घंटे तक उन्हें टीए-डीए का भुगतान नहीं किया गया तो मैं उनके भुगतान के लिए रजिस्ट्रार के पास गई। लेकिन रजिस्ट्रार से जब भुगतान करवाने की गुजारिश की तो वे भड़क गए। रजिस्ट्रार ने अपशब्द कहे औंर कहा कि मैं भुगतान करने वाला कोई नहीं होता हूं, आप बाहर निकल जाइये या फाइनेंस कंट्रोलर के पास जाइये। लेकिन मैंने जब उनसे जल्द भुगतान करवाने का कहा तो वे मेरे ऊपर काफी तेज चिल्ला पड़े।

कुलपति के शहर से बाहर होने के कारण अब्बास ने इसकी शिकायत विवि के रैक्टर एनसी शर्मा से की है। हालांकि रजिस्ट्रार सौलंकी का कहना है कि मैंने प्रोफेसर के साथ अभद्रता नहीं की है, वे मुझ पर गलत आरोप लगा रही हैं। मैं उस वक्त मीटिंग ले रहा था इसलिए उनसे फाइनेंस कंट्रोलर के पास जाने को कहा था।
 
 
(PIC : बरकतउल्ला विवि की फाइल फोटो)