भोपाल। सरकार ने 26 तहसीलदारों के तबादले के अादेश जारी कर दिए हैं। भोपाल के जमील खान और निकिता तिवारी का तबादला संशोधित किया गया है। नए आदेश के बाद जमील को प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय, निकिता को सीहोर पदस्थ किया गया है।
सीहोर के आशुतोष शर्मा को प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय में पदस्थ किया गया है। वहीं विदिशा के राकेश खजूरिया और संतोष बिटोलिया का तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है। खजूरिया को मुरैना और बिटोलिया को बालाघाट भेजा गया था। आदेश के मुताबिक होशंगाबाद के राजेंद्र पटेल और हरदा के अजय शर्मा को बैतूल, रीवा के प्रदीप मिश्रा को सिवनी, ग्वालियर के साहिर खान को भिंड, टीकमगढ़ के महेंद्र कथूरिया को शिवपुरी, नरसिंहपुर के प्रमोद चतुर्वेदी को छिंदवाड़ा, उज्जैन से सुश्री निधि वर्मा को विदिशा, देवास के शिवराम कनासे, उज्जैन के सुनील पाटिल, विदिशा के सुनील डाबर और शाजापुर के टीसी जैन को धार, नीमच के अवधेश चतुर्वेदी को खरगोन, सीधी के अजीत तिर्की, राजगढ़ असवनराम चिरामन और रायसेन के पीटी बांगरे को बालाघाट, दमोह के राकेश बाबू खरे को पन्ना, रीवा के भानुप्रताप सिंह को सतना और शहडोल के भागीरथ लहरे को अनूपपुर स्थानांतरित कर दिया है।
आदेश में पांच तबादलों को संशोधित भी किया गया है। इनमें होशंगाबाद के लालशाह जगत, धार के सखाराम यादव, भोपाल के जमील खान व सुश्री निकिता तिवारी और बालाघाट के आशाराम मेश्राम हैं। जगत को बैतूल, यादव को खंडवा और आशाराम को डिंडौरी में भेजा गया है।