भोपाल। नगर निगम ने लोक अदालत के मद्देनजर बड़े बकायादारों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिए हैं। एक लाख से ज्यादा बकायादारों की सूची भी वार्ड कार्यालयों में चस्पा की गई है।
इस पर शुक्रवार को एक बैठक में कमिश्नर तेजस्वी एस नायक ने अफसरों को इन सभी बकायदारों द्वारा संपत्ति कर जमा न करने पर कुर्की की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जबकि भेल कारखाने पर २८ करोड़ रुपए का संपत्ति कर बकाया होने पर निगम कमिश्नर ने पानी सप्लाई बंद करने के लिए कहा। भेल को शनिवार तक की मोहलत दी गई है।