पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आईएसबीटी के बाहर बस न रोकने देने पर बस संचालकों का विरोध जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। आईएसबीटी के बाहर से बसों में सवारी बैठाने पर शुक्रवार को बस संचालकों और बीसीएलएल के कर्मचारियों में फिर से विवाद हो गया। बीसीएलएल कर्मचारियों ने गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी बस संचालकों को आईएसबीटी के अंदर प्लेटफार्म से ही सवारी बैठाने के लिए कहा, लेकिन बस संचालक नहीं माने। इस पर दोपहर में कर्मचारियों और बस ड्राइवरों व कंडक्टरों में बहस हो गई।
मौके पर पहुंचे बीसीएलएल के अफसरों ने बाहर से बस में सवारी बैठाने पर चालान वसूली की व्यवस्था कर दी अौर विरोध करने पर बस संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी। इसके बाद अफसरों ने करीब 50 से ज्यादा कर्मचारी तैनात भी कर दिए हैं।