पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में आज और कल

शहर में आज और कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(DEMO PIC: राहगीरी)
भोपाल। DAINIKBHASKAR.COM शेयर कर रहा है शहर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी। इसके जरिए आप जान सकते हैं शहर में कब, कहां और कौन से विशेष कार्यक्रम/ बैठक/ सेमिनार या अन्य कोई घटनाक्रम होने जा रहे हैं। इस जानकारी के अनुसार आप अपने आज और कल के दिन की प्लानिंग अपनी रुचि और समय के अनुसार कर सकते हैं।
  • शहर में आज
विजन कृष्णा ग्रुप का एनुअल फंक्शन
कब-शाम 5.30 बजे से।
कहां-रवींद्र भवन।
क्या- उड़ान नाम से यह आयोजन होगा। इसमें स्कूल के बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे।
आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण
कब-दोपहर 1.30 से 3 बजे तक।
कहां- तुलसी नगर स्थित शांतिवन।
क्या-श्री सत्यसाई सेवा संगठन युवाआंे को आपदा के दौरान बचाव, चिकित्सा, राहत और पुनर्वास के तौर-तरीके सिखाएगी।
बैंकर्स गीत-संगीत प्रतियोगिता
कब- सुबह 10 बजे से।
कहां- अरेरा हिल्स स्थित यूनियन बैंक।
क्या- इस आयोजन में बैंकों के कर्मचारी-अधिकारी गायन-वादन में अपनी प्रस्तुति देंगे।
आदि शिल्प
कब- दोपहर 12 बजे से (15 दिसंबर तक)।
कहां- गौहर महल।
क्या- मेले में हस्तशिल्प के अलावा मप्र, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ और उत्तर पूर्वी राज्यों के हथकरघा उत्पाद उपलब्ध है।

पेंटिंग एक्जिबिशन
कब- सुबह 10 से शाम 7 बजे तक।
कहां-अलियांस फ्रांसेस द भोपाल गैलरी, अरेरा कालोनी।
क्या-एलिमेंट्स आफ कॉटीनम नाम से आयोजित इस प्रदर्शनी में मोहित भाटिया कला से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

रामधुनी चालीसा पाठ
कब- सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक (31 दिसंबर तक)।
कहां-गोविंदपुरा स्थित झूलेलाल मंदिर।
क्या-इस आयोजन में रोजाना रामधुनी चालीसा का पाठ हो रहा है। इसका आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत, चंबल ने किया है।

मकर पूजा
कब-दोपहर 2 बजे से (14 जनवरी तक)।
कहां-बरखेड़ी स्थित अयप्पा मंदिर।
क्या-इसमें अलग-अलग दिन धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।
महेश्वर उत्सव
कब- सुबह 11 बजे से (21 दिसंबर तक)।
कहां- जीटीबी कॉम्पलेक्स स्थित मृगनयनी एम्पोरियम।
क्या- इस उत्सव में बुनाई के साथ छपाई में बाग डाबू तथा आकर्षण का केंद्र डिस्चार्ज प्रिंट देखने को मिलेंगे।
आइपर में रिफ्लेक्शन
कब-सुबह 11 बजे से।
कहां-आइपर इंस्टीट्यूट, भोजपुर रोड।
क्या-इसमें कार्पोरेट फैशन शो का आयोजन होगा।
थेवा आर्ट
कब-दोपहर 12 से रात 11 बजे तक(21 दिसंबर तक)
कहां-बिट्ठन मार्केट स्थित मृगनयनी एम्पोरियम।
क्या-इसमें थेवा आर्ट से तैयार ज्वैलरी और घड़ियां रखी गई हैं। इनकी कीमत 3 से 80 हजार रुपए तक है।
युवाअों की चित्र प्रदर्शनी
कब-दाेपहर 2 से रात 8 बजे तक(14 दिसंबर तक)
कहां-स्वराज भवन।
क्या-इसमें 14 युवा चित्रकारों ने नारी और प्रकृति को आधार बनाकर तैयार की गईं पेंटिंग्स प्रदर्शित की हैं।

मेला
कब-दोपहर 11 से राम 10 बजे से(14 दिसंबर तक)।
कहां-भेल स्थित अंबेडकर मैदान।
क्या-इसमें खान-पान और खरीददारी के विशेष अवसर मिलेंगे।
लोक अदालत
कब-सुबह 11 से शाम 5 बजे तक।
कहां-सभी वार्ड कार्यालय।
क्या-इसमें संपत्तिकर के पुराने मामलों का निराकरण किया जाएगा। इसमें 50 हजार रुपए तक बकाया होने पर अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता
कब-सुबह 11 बजे से।
कहां-बिशनखेड़ी स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल।
क्या-इसमें 7 से 12 वर्ष तक के बच्चे दौड़, कूद, जेवलिन थ्रो, बाधा दौड़ आिद के मुकाबले खेलेंगे।
प्रदर्शनी और नाटक कफन का मंचन
कब-नाटक शाम 7 बजे ,प्रदर्शनी 4 से 7।
कहां-शहीद भवन।
क्या-इसमें आदिवासियों द्वारा निर्मित वस्त्रों, अाभूषणों और वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी लगेगी। इसके बाद शाम को नाटक होगा।
  • शहर में कल
राहगीरी
कब-सुबह 6 बजे से।
कहां-बोट क्लब और शाहपुरा।
क्या-इसमें सभी उम्र के लोग डांस और मस्ती भरे माहौल में खुद को फिट रखने के तौर-तरीके सीख सकते हैं।
आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण
कब-सुबह 11 से 12 बजे तक।
कहां- तुलसी नगर स्थित शांतिवन।
क्या-श्री सत्यसाई सेवा संगठन युवाआें को आपदा के दौरान बचाव, चिकित्सा, राहत और पुनर्वास के तौर-तरीके सिखाएगी।
नेत्र शिविर
कब-सुबह 11 बजे से।
कहां-गूजरपुरा स्थित सिरोंजिया अग्रवाल धर्मशाला।
क्या-आशापुरा दरबार द्वारा आयोजित इस शिविर में डॉ. एमके अजवानी, डॉ. अजीत जैन और डॉ. राहुल अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगे।
गोवर्धन जनजागरण रैली
कब-सुबह 9 बजे से।
कहां-गुफा मंदिर, लालघाटी।
क्या-भारतीय गौर क्रांति मंच के बैनर तले यह रैली गुफा मंदिर से होते हुए छोला मैदान पहुंचेगी। यहां एक धर्म सभा होगी।