पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनिल कपूर की नायक की तर्ज पर भोपाल में ८५ को मिला एक दिन का कमिश्नर बनने का मौका

अनिल कपूर की नायक की तर्ज पर भोपाल में ८५ को मिला एक दिन का कमिश्नर बनने का मौका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। वर्ष, 2001 में आईफिल्म 'नायक' में जिस तरह अनिल कपूर एक दिन के CM बने थे, ठीक उसी तर्ज पर नगर निगम भोपाल में 85 कर्मचारियों को 'कमिश्नर' बनने का मौका मिला।
यह था मामला...
फिल्म नायक में अनिल कपूर के एक दिन के CM बनने के बाद जनता की समस्याओं का समाधान किया गया। वैसे ही नगर निगम भोपाल ने प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए अपने 85 वार्ड प्रभारियों को एक दिन के लिए कमिश्नर के अधिकार दिए गए। इसका फायदा यह हुआ कि, जनता की समस्याओं का वार्ड कार्यालय में ही समाधान हो गया और नगर निगम को टैक्स भी खूब मिला।
कैसे किया अधिकारों का प्रयोग
  1. पुराने वार्ड 43 ओल्ड सुभाष नगर में टैक्स जमा करने के लिए वार्ड प्रभारी प्रदीप द्विवेदी ने सुबह 10.30 बजे तक डेढ लाख रुपए जमा करवा लिए थे। इनके वार्ड में 2500 के करीब संपत्तिकर के खाते हैं, जिनमें से 800 पर बकाया हैं। इस इलाके में हाउसिंग बोर्ड के ज्यादातर मकान हैं। शुरू में हाउसिंग बोर्ड के मकानों से नगरनिगम सपंत्तिकर नहीं लेता था, लेकिन बाद में वह लेने लगा। इस वजह से यहां बकायदारों की संख्या ज्यादा है।
  2. पुराने वार्ड 47, अरेरा कॉलोनी में वार्ड प्रभारी हरिओम शर्मा ने दोपहर 12 बजे तक डेढ लाख रुपए जमा करवाए। इनके वार्ड में 1700 खाते हैं, जिनमें से 300 खातों पर बकाया है। अरेरा कॉलोनी जैसे पाश एरिये का टैक्स इसी वार्ड में जमा होता है।
  3. पुराने वार्ड 44 एमपी नगर एरिया में वार्ड प्रभारी जेपी वर्मा 1 बजे तक 6 लाख रुपए जमा करवा चुके थे। इनके वार्ड में 6900 खाते हैं, जिसमें से 2200 खातों पर टैक्स बकाया है। इसमें 900 तो झुग्गी बस्ती हैं, जिनसे टैक्स वसूली मुश्किल होती है।
कितने का हुआ फायदा जनता को
  • वार्ड 43 में टैक्स जमा करने आए जौहर जैन ने अपना 2001 से लेकर2014-15 का टैक्स भरा। इनका टैक्स 8780 रुपए बना, जिसमें से अधिभार की छूट 1065 कम होने के बाद 7715 रुपए जमा किए।
  • वार्ड 47 में केएम श्रीवास्तव का 2 साल का टैक्स 47319 रुपए हुआ। इन्हें 3605 रुपए की अधिभार की छूट मिली।
  • वार्ड 44 में अजीज होटलियर्स पर 3 लाख 44 हजार रुपए टैक्स था। इन्हें 44 हजार रुपए की छूट मिली।
  • नगरनिगम के पुराने 70 वार्डों में 3 लाख 27 हजार संपत्तिकर के खाते हैं।
5 करोड रुपए जमा होने की उम्मीद
इस साल 150 करोड संपत्तिकर वसूली का लक्ष्य रखा गया है। शनिवार को करीेब 5 करोड़ रुपए जमा होने की उम्मीद है।
प्रदीप वर्मा, उपायुक्त, नगरनिगम