भोपाल। कन्यादान योजना में होने वाली शादी करने वाली कन्याओं को टॉयलेट युक्त घर भी दिया जाएगा। घर कैसा होगा यह कन्या की पात्रता पर निर्भर करेगा। मप्र के पंचायत, ग्रामीण विकास, सहकारिता एवं सामाजिक न्याय मंत्री गोपाल भार्गव ने शनिवार को अपने सभी विभागों के रिपोर्ट कार्ड का ब्यौरा पेश किया। ब्यौरा पेश करने के दौरान ही उन्होंने यह घोषणा की है।
मंत्री भार्गव ने बताया कि हाउसिंग सोसाइटी की शिकायतों का निपटान खुले मंच पर होगा। जिसमें हाउसिंग सोसाइटीज से जुड़ी सभी शिकायतों का निराकरण ऑनस्पॉट होगा। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत मप्र में तीन लाख से ज्यादा कपिलधारा कुओं के निर्माण से तीन लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की क्षमता बढ़ी है। इसी कारण मप्र को दो बार कृषि कर्मण अवार्ड मिल सका और तीसरी बार के लिए भी मप्र ने मजबूत दावेदारी पेश की है।
गांवों में बिछेगा सड़कों का जाल
भार्गव ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश में 10 हजार किमी सड़क बनाने का लक्ष्य रखा है। इसकेे साथ ही किन्नरों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा गया है, वहीं मप्र की चर्चित योजनाओं में एक पंचपरमेश्वर के तहत 43 अरब रुपए जारी कर 52 हजार गांवों में आंतरिक सड़कों का निर्माण किया गया।
PIIC : मंत्री गोपाल भार्गव