भोपाल। इंटर बैंक सिंगिंग कांपटिशन के तीसरे दिन संगीतमयी प्रस्तुती में भारत की तमाम खूबियां बिखेर दी गईं। केसरिया बालम पधारो म्हारो देस राजस्थानी लोक गीत से कोई भारत की समृद्ध लोक और पुरातन परंपरा बता रहा था तो कोई कन्नड़ भाषा में भारत की एकता में अनेकता का संदेश देते हुए बृज की होली को साकार कर रहा था।
कांपटिशन के आखिरी दिन पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ यूनियन बैंक के महाप्रबंधन जीआर पाडलकर ने किया। यूनियन बैंक के मुंबई के कलाकारों ने राजस्थानी गीत केसरिया बालम पधारो म्हारे देश की प्रस्तुति देकर भारत की अतिथि देवो भव: की परंपरा को लोगों के सामने रखा। वहीं कैनरा बैंक ने कन्नड़ भाषा में गीत गााकर बृज की होली का वर्णन किया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरी।