भोपाल। खूबसूरत शहर भोपाल में इस रविवार 'राहगीरी' का अलग अनुभव देखा गया। पिछले दो दिनों शुक्रवार और शनिवार रात हुई बारिश के बाद मावठे ने मौसम का एक अलग रंग दे दिया है। अलसाई से सुबह के बावजूद लोग जोश और जुनून के साथ राहगीरी करने पहुंचे।
शाहपुरा तालाब और बोट क्लब रोड पर हर रविवार को आयोजित होने वाले राहगीरी डे में इस बार स्लो साइकिल रेस भी हुई। रेस सुबह आठ से नौ बजे तक हुई। राहगीरी डे के प्रभारी देवेंद्र तिवारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में हर बार की तरह ही जुंबा, स्पोर्ट्स एक्टिविटी, स्केटिंग आदि भी आयोजित की गई। बिलीफ संस्था द्वारा आयोजित स्लो साइकिल रेस में लोगों को आकर्षक उपहार दिए गए।
पिछले दो दिनों से भोपाल में शाम को रही बारिश ने सुबह पर आलस का रंग चढ़ा दिया है। हालांकि राहगीरी को लेकर लोगों में खासा जोश देखा गया। ठंड की परवाह किए बगैर दोनों जगहों पर बड़ी संख्या में लोग राहगीरी करने पहुंचे।
देखें कुछ तस्वीरें..
फोटो :शान बहादुर