भागवत कथा
कब-दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक(16 दिसंबर तक)।
कहां-केंद्रीय जेल स्थित मानस भवन।
क्या-इस आयोजन में पंडित जयप्रकाश भारद्वाज कथा वाचन कर रहे हैं।
विधायक का सम्मान
कब-शाम 5 बजे से।
कहां-नवयुवक सभा परिसर, बैरागढ़।
क्या-हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर उपनगर पूज्य सिंधी पंचायत उनका अभिनंदन करेगी।
आदि शिल्प
कब- दोपहर 12 बजे से (15 दिसंबर तक)।
कहां- गौहर महल।
क्या- मेले में हस्तशिल्प के अलावा मप्र, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ और उत्तर पूर्वी राज्यों के हथकरघा उत्पाद उपलब्ध है।
रामधुनी चालीसा पाठ
कब- सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक (31 दिसंबर तक)।
कहां-गोविंदपुरा स्थित झूलेलाल मंदिर।
क्या-इस आयोजन में रोजाना रामधुनी चालीसा का पाठ हो रहा है। इसका आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत, चंबल ने किया है।
मकर पूजा
कब-दोपहर 2 बजे से (14 जनवरी तक)।
कहां-बरखेड़ी स्थित अयप्पा मंदिर।
क्या-इसमें अलग-अलग दिन धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।
महेश्वर उत्सव
कब- सुबह 11 बजे से (21 दिसंबर तक)।
कहां- जीटीबी कॉम्पलेक्स स्थित मृगनयनी एम्पोरियम।
क्या- इस उत्सव में बुनाई के साथ छपाई में बाग डाबू तथा आकर्षण का केंद्र डिस्चार्ज प्रिंट देखने को मिलेंगे।
थेवा आर्ट
कब-दोपहर 12 से रात 11 बजे तक(21 दिसंबर तक)
कहां-बिट्ठन मार्केट स्थित मृगनयनी एम्पोरियम।
क्या-इसमें थेवा आर्ट से तैयार ज्वैलरी और घड़ियां रखी गई हैं। इनकी कीमत 3 से 80 हजार रुपए तक है।
युवाअों की चित्र प्रदर्शनी
कब-दाेपहर 2 से रात 8 बजे तक।
कहां-स्वराज भवन।
क्या-इसमें 14 युवा चित्रकारों ने नारी और प्रकृति को आधार बनाकर तैयार की गईं पेंटिंग्स प्रदर्शित की हैं।
मेला
कब-दोपहर 11 से राम 10 बजे से।
कहां-भेल स्थित अंबेडकर मैदान।
क्या-इसमें खान-पान और खरीददारी के विशेष अवसर मिलेंगे।
आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण
कब-सुबह 11 से 12 बजे तक।
कहां- तुलसी नगर स्थित शांतिवन।
क्या-श्री सत्यसाई सेवा संगठन युवाआें को आपदा के दौरान बचाव, चिकित्सा, राहत और पुनर्वास के तौर-तरीके सिखाएगी।
नेत्र शिविर
कब-सुबह 11 बजे से।
कहां-गूजरपुरा स्थित सिरोंजिया अग्रवाल धर्मशाला।
क्या-आशापुरा दरबार द्वारा आयोजित इस शिविर में डॉ. एमके अजवानी, डॉ. अजीत जैन और डॉ. राहुल अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगे।
गोवर्धन जनजागरण रैली
कब-सुबह 9 बजे से।
कहां-गुफा मंदिर, लालघाटी।
क्या-भारतीय गौर क्रांति मंच के बैनर तले यह रैली गुफा मंदिर से होते हुए छोला मैदान पहुंचेगी। यहां एक धर्म सभा होगी।
राष्ट्रीय योगाथन
इस कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी 9425008400 से ली सकती है। इसका उद्देश्य सूर्य नमस्कार और योग की उपयोगिता स्वस्थ्य जीवन के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
बीडीए की लॉटरी
कब-दोपहर 12 बजे से।
कहां-एमपी नगर स्थित बीडीए मुख्यालय।
क्या-इसमें कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद परिसर की प्रॉपर्टी के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।