भोपाल। पिछले दिनों चौक स्थित जैन मंदिर में चोरी करने वाले शातिर को पुलिस ने पकड़ लिया है। चोर की सारी करतूत CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान गांधी नगर के रहने वाले शानू अली के रूप में हुई थी।
पुलिस ने आरोपी के पास से मंदिर में से चोरी गए रुपए और गौतम नगर इलाके में चोरी का सामान जब्त कर लिया है ।