अमानी बताती हैं, \'मैं 7 साल की उम्र से गोल्फ खेल रही हूं।\' उनके कोच देवेंद्र पटेल के मुताबिक, अमानी भोपाल की यंगेस्ट गोल्फ प्लेयर हैं। अमानी बताती हैं कि उन्हें दो बार अमेरिका में आयोजित \'ब्रिजटोन इन्विटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट\' में भी खेलने के लिए आमंत्रित किया जा चुका है। पिछले साल इंडियन गोल्फ यूनियन के 12 से 13 साल उम्र के बीच की कैटेगरी में अमानी ने दूसरा स्थान हासिल किया था। इंडियन गोल्फ यूनियन के टूर्नामेंट में वे दो बार टॉप थ्री में जगह बना चुकी हैं। 2013 में टाटा स्टील गोल्फ टूर्नामेंट में भी अमानी ने तीसरा स्थान हासिल किया था।
ऐसे खेलना शुरू किया गोल्फ...
अमानी बताती हैं,\' मेरे दादा गोल्फ खेलने के शौकीन थे। मेरे कुछ दोस्त थाईलैंड में रहते हैं, वे भी गोल्फ खेलते हैं। दादाजी को देखते हुए मुझे भी गोल्फ खेलना अच्छा लगने लगा। मैं अब प्रोफेशनल गोल्फ प्लेयर बनना चाहती हैं।\'
कहते हैं पिता...
डॉ. सुमित नारंग बताते हैं, अमानी हफ्ते में तीन दिन 4-6 घंटे गोल्फ खेलती है।शुक्रवार से रविवार शाम को चार से आठ बजे तक वह प्रैक्टिस करती है। आमतौर पर वह भोपाल में भारतीय सेना के गोल्फ कोर्स में खेलती है।
अमानी की ख्वाहिश...
अमानी यूनीवर्सिटी गोल्फ स्कॉलरशिप लेना चाहती हैं, ताकि दुनिया के बेहतरीन गोल्फ खिलाड़ियों के साथ खेल सके। उसने बताया कि भारत में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसिलए वह यूएस या ब्रिटेन की गोल्फ यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप लेना चाहती है।
भेल के मैदान में दिखाया हुनर...
14 दिसंबर, रविवार को भेल गोल्फ क्लब में आयोजित ओपन भोपाल गोल्फ टूर्नामेंट में अमानी ने हिस्सा लिया। उसने अपने से कई गुना उम्र वाले गोल्फर्स के साथ बेहतरीन गोल्फ खेला।
आगे देखें कुछ तस्वीरें...
फोटो : तन्मय जैन