पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मप्र के ५ चर्चित एनकाउंटर: मां बोली, धोखा देने वालों से बदला लेना!

मप्र के ५ चर्चित एनकाउंटर: मां बोली, धोखा देने वालों से बदला लेना!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश में 8 महीने के अंदर 5 एनकाउंटर हुए हैं। इनमें 4 बदमाशों को मार गिराया गया, जबकि एक हरेंद्र राणा को पकड़ा गया। इन सबके अपराध की दुनिया में कदम रखने की अलग-अलग कहानी है, लेकिन लक्ष्य एक- क्राइम में ग्लैमर। हरेंद्र की मां कहती थी, 'अगर कोई धोखा दे, तो उसे छोड़ना मत।'
  1. शेरा किरार
एनकाउंटर: 12 दिसंबर, 2014, मारा गया
पांच वर्ष पहले अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले शेरा का 12 दिसंबर को एनकाउंटर किया गया था। मुरैना में 9 दिसंबर को पेट्रोल पम्प पर लूट और मर्डर के बाद पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी। मुरैना जिले का रहने वाला शेरा किरार करीब पांच साल पहले अपराध की दुनिया में आया था। उस वक्त शेरा ने आपसी रंजिश के चलते हत्या का प्रयास किया था, लेकिन पकड़ा गया। पांच साल मुरैना जेल में बंद रहने के बाद करीब पांच माह पूर्व शेरा रिहा हुआ था।

2. विक्की बाल्मीकि
एनकाउंटर: 7 दिसंबर, 2014, मारा गया
शेरा किरार के साथी विक्की बाल्मीकि ने भी ग्वालियर-चंबल में आतंक मचा रखा था। मुरैना जिले में कैलारस तहसील के नेपरी गांव का निवासी विक्की बाल्मीकि किशोर आयु से ही जरायमपेशा बन गया था। अवैध वसूली के लिए वो हत्या करने से भी नहीं डरता था।
3. सोनू नट
एनकाउंटर: 7 दिसंबर, 2014, मारा गया
शेरा किरार के साथी सोनू नागर उर्फ नट का परिवार कुछ साल पहले ही ग्वालियर में आया था। सोनू और उसका बड़ा भाई सुनील ऑटो-रिक्शा चलाते थे।

4. समीर जाट
एनकाउंटर: 3-4 अगस्त, 2014 की दरमियानी रात, मारा गया
मूलतः उप्र में अलीगढ़ जिले के गांव नगला फतेला निवासी अरुण प्रताप सिंह पुत्र महाराणा प्रताप सिंह उर्फ समीर जाट ने 15 साल पहले 1999 में ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके में हत्या का प्रयास किया था। लेकिन पत्नी की बेवफाई ने उसे 'कोल्ड-ब्लडेड-शार्प-शूटर' बना दिया।

5. हरेंद्र राणा
एनकाउंटर: 22 मई, 2014, जिंदा पकड़ा गया
उत्तरप्रदेश के आगरा शहर को दहलाने वाला ग्वालियर के कुख्यात गैंगस्टर हरेंद्र राणा की मां मिथिलेश ही उसे बदला लेने के लिए आगे बढऩे को कहती थी। हरेंद्र राणा के गैंग में अलीगढ़ के बीनेश, अरुण फौजी, मुकेश कोली जैसे शार्प शूटर भी शामिल थे।

अंदर की स्लाइड्स में पढ़िए इन बदमाशों की पूरी कहानी...